Kolkata : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रायगंज में सोमवार रात आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी चमकती रोशनियों ने स्थानीय लोगों में दहशत और जिज्ञासा दोनों उत्पन्न कर दी। ये टिमटिमाती रोशनियां लगभग रात 7:30 से 8:00 बजे के बीच विभिन्न इलाकों में देखी गईं। Also Read : कारोबारी परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, सात लोगों की दर्दनाक मौत चश्मदीदों के अनुसार, आसमान में दो चमकदार बिंदु लगातार उड़ते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने इसे ड्रोन समझा, जबकि अन्य ने सैटेलाइट होने की संभावना जताई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा को…
Author: admin
Chandigarh: हरियाणा के पंचकूला में उत्तराखंड के देहरादून निवासी एक कारोबारी परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। Also Read : तेली समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया भावपूर्ण सम्मान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी को बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवीण मित्तल का टूर एंड ट्रेवल का कारोबार लंबे समय से घाटे में चल रहा था, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। जानकारी के…
Ranchi : राजधानी के स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सोमवार शाम एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला । जब ‘राजस्थान फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी के भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में झारखंड और राजस्थान की सांस्कृतिक छटा एक साथ देखने को मिली। Also Read : कांग्रेस का विराट प्रदर्शन, गूंज उठी एक सुर में सरना धर्म कोड दो इस समारोह में झारखंड प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबास साहु ने पारंपरिक बिरहू अंगवस्त्र भेंट कर अपने समाज की ओर से ओम बिरला जी का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। यह पल झारखंडी अतिथियों…
Ranchi : झारखंड की अस्मिता और आदिवासी पहचान के प्रतीक ‘सरना धर्म कोड’ को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभवन के समक्ष आयोजित इस एक दिवसीय धरना में राज्यभर से जुटे कांग्रेस नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों और हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। Also Read : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित धरना की अध्यक्षता झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। मंच से नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक…
Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली और समाज को नशा से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। Also Read : मांडर डाकघर पर गिरी 11 हजार वोल्ट की बिजली, लपटों में जल उठा पूरा कमरा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल…
Ranchi/ Mandar: रविवार की रात मांडर क्षेत्र में स्थित मुख्य डाकघर में एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। रात करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब डाकघर की छत पर 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार अचानक टूटकर गिर गई और पूरे कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों ने छत के साथ-साथ अंदर रखे दस्तावेज, फर्नीचर और जरूरी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय डाकघर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और किसी…
Ranchi : झारखंड की पावन धरती, जो आदिवासी संस्कृति की शान मानी जाती है, आज असुरक्षा, षड्यंत्र और शोषण की कहानियों से दहक रही है। एक के बाद एक मामलों ने साफ कर दिया है कि आदिवासी बेटियों को प्रेम और प्रथा के नाम पर छलने का एक सुनियोजित खेल चल रहा है — जिसमें शिकार बन रही हैं वो मासूम बेटियाँ, जिनकी पहचान, अस्मिता और अधिकार दोनों खतरे में हैं। आदिवासी नेता संदीप उरांव ने सिस्टम को आईना दिखाते हुए तीखे सवाल किए हैं: “कभी प्यार का दिखावा, कभी धर्म का प्रलोभन, और फिर ज़मीन पर कब्जा — ये…
New Delhi/Ranchi : कोरोना एक बार फिर दस्तक दे चुका है! स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं — देश में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं। मौसम का बदला मिज़ाज और लोगों की ढीलभरी आदतें इस उछाल की बड़ी वजह मानी जा रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या फिलहाल सीमित है। फिर भी विशेषज्ञों का साफ कहना है — अलर्ट रहें, लापरवाह न बनें! सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने, टेस्टिंग तेज…
मुख्य संवाददाता Ranchi : झारखंड वह भूमि जिसे आदिवासी अस्मिता की आत्मा कहा जाता है, आज उन्हीं की बेटियों की चीखों से कराह रही है। एक बार फिर एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की वीभत्स घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। Also Read : “बारिश की दस्तक! केरल से यूपी तक बादलों की गूंज, अगले 3 घंटे में झमाझम का अलर्ट” सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा तो करती है, लेकिन जब बेटियों की अस्मत तार-तार होती है और ज़मीनें छीनी जाती हैं, तो सत्ता के गलियारों में गूंजती है बस खामोशी। आदिवासी नेता सोमा उरांव ने…
Ranchi:भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन घंटों में केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। आसमान में मंडराते काले बादल और गड़गड़ाहट के साथ मौसम ने अचानक करवट ली है। Also Read : तृणमूल विधायक का सनसनीखेज खुलासा: बांग्लादेशियों को ₹10 हजार में मिल रहे भारतीय पहचान पत्र विशेषकर दोपहर से शाम के बीच इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। IMD ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले क्षेत्रों में जाने से…

