Rae Bareli : रायबरेली जिले के डलमऊ में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रानी शिवाला घाट पर शनिवार को हुई। सभी युवक अमेठी जिले के जगदीशपुर के रहने वाले थे और अस्थि विसर्जन के बाद स्नान कर रहे थे। Also Read : बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर…
Author: admin
Ghaziabad : शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते गाजियाबाद स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय के एक कमरे की छत ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से वहां सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। वह एसीपी अंकुर विहार के पेशकार के रूप में तैनात थे। Also Read : चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 19 जून को होगा मतदान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से दरोगा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर…
New Delhi : चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों—गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल—की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की। इन सीटों पर 19 जून को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 जून को की जाएगी। Also Read : म्यांमार तट पर दो नाव हादसे में 427 रोहिंग्या के मारे जाने की आशंका चुनाव आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये उपचुनाव विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं। उपचुनाव जिन सीटों पर होंगे, वे हैं: गुजरात: कड़ी (अनुसूचित जाति) और विसावदर केरल: नीलांबूर पंजाब: लुधियाना…
New Delhi/Geneva : म्यांमार तट के पास दो सप्ताह पहले हुए दो भीषण नाव हादसों में करीब 427 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका जताई गई है। इस बात की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने शुक्रवार, 23 मई 2025 को की। Also Read : मुख्यमंत्री 27 मई को लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर रहेगा फोकस एजेंसी के मुताबिक, डूबी हुई नावों में सवार रोहिंग्या शरणार्थी या तो बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित शरणार्थी शिविरों से निकलने की कोशिश कर रहे थे या म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से जान बचाकर भाग रहे थे। दो दिन, दो हादसे, सैकड़ों…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 27 मई को राज्य की विधि-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी, जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों और साम्प्रदायिक सौहार्द जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। Also Read : आदिवासी अस्मिता की गूंज: पहान सम्मान महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, सभी जिलों के डीसी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा सेक्टर-3 स्थित ए.एन. टाइप धूमकुड़िया भवन प्रांगण में रविवार को ‘ट्राइब फर्स्ट अभियान, झारखंड रांची’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर 8 जून 2025 को नामकुम के भुसुर फुटबॉल मैदान में होने वाले पहान सम्मान महासम्मेलन की औपचारिक घोषणा और रूपरेखा प्रस्तुत की गई। Also Read : राजधानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: रातू पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा, 8 चोरी की बाइक बरामद इस महासम्मेलन का मूल उद्देश्य आदिवासी और जनजातीय समाज की पारंपरिक पूजा-पद्धतियों, जीवन संस्कारों (जन्म, विवाह, मृत्यु) तथा बारहमासी नेगचार प्रणाली को…
Ranchi : राजधानी में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए रातू थाना पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। Also Read : बीएयू में दिखा सेवा का जज्बा, 40 शिक्षकों और छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जियाउल अंसारी, सजीबुल अंसारी, इमरान अंसारी, कलीम अंसारी, मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू और समीम अंसारी के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना जियाउल अंसारी पहले भी…
Ranchi : बीएयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिम्स, रांची के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 40 शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। Also Read : डॉ. नंदनी कुमारी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनीं इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता इस अवसर पर बीएयू के कुलपति डॉ एस.सी. दुबे ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता खुद भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. नंदनी कुमारी को इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। यह संस्था देशभर के 60 हजार से अधिक पशु चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करती है। Also Read : शिलान्यास गायब, उम्मीदें भी ध्वस्त! रांची के रातू में अधूरी सड़क बनी ग्रामीणों की जानलेवा चुनौती डॉ. नंदनी अब मीडिया व सार्वजनिक मंचों पर संगठन की आधिकारिक आवाज बनकर कार्य करेंगी। वह इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन के मिशन, रणनीति और नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगी और संकट संचार एवं छवि प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाएंगी। बीते एक दशक से बीएयू में शिक्षण कर…
Ranchi : विकास के दावों की ज़मीनी हकीकत बयां करती रातू प्रखंड की मलमाडू चौक से तारूप गांव तक की सड़क आज भी अधूरी है। एक साल पहले लोकसभा चुनाव के वक्त रांची के तत्कालीन सांसद और विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नव-निर्वाचित विधायक ने इसका शिलान्यास किया था। लेकिन वादे हवा हो गए—अब न शिलापट्ट बचा है, न सड़क का नामोनिशान। कीचड़-गड्ढों से होकर गुजर रही जिंदगी – यह सड़क बीस गांवों को जोड़ती है और हजारों लोगों की ज़िंदगी से जुड़ी है। बारिश के मौसम में यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं,…

