Ranchi : विकास के दावों की ज़मीनी हकीकत बयां करती रातू प्रखंड की मलमाडू चौक से तारूप गांव तक की सड़क आज भी अधूरी है। एक साल पहले लोकसभा चुनाव के वक्त रांची के तत्कालीन सांसद और विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नव-निर्वाचित विधायक ने इसका शिलान्यास किया था। लेकिन वादे हवा हो गए—अब न शिलापट्ट बचा है, न सड़क का नामोनिशान। कीचड़-गड्ढों से होकर गुजर रही जिंदगी – यह सड़क बीस गांवों को जोड़ती है और हजारों लोगों की ज़िंदगी से जुड़ी है। बारिश के मौसम में यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं,…
Author: admin
Ranchi: इस बार मानसून ने भारत में अपनी दस्तक से सबको चौंका दिया है। केरल में मानसून ने समय से पूरे 8 दिन पहले ही एंट्री मार दी है, जिससे यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मानसून बन गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि की है कि मानसून ने 23 मई को केरल में कदम रखा, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है। इतना जल्दी मानसून इससे पहले केवल 2001 और 2009 में ही आया था, जब वह ठीक इसी दिन यानी 23 मई को केरल पहुंचा था। लेकिन अगर इतिहास में झांका…
Ranchi : जेएन कॉलेज धुर्वा के पास मुख्य सड़क पर पिछले 6 दिनों से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा हुआ है। यह पेड़ न सिर्फ आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि यह पेड़ एक तरफ की दुकानों को तोड़ते हुए आधी सड़क को घेर चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। Also Read : टाटा स्टील अधिकारी, पत्नी और दो बेटियों के फंदे से लटके मिले शव, जांच जारी स्थानीय लोगों का कहना है कि…
Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी।…
Moscow : भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की नेता डीएमके सांसद कनिमोझी ने रूस के रणनीतिकारों और प्रमुख नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को दोहराया है। वह प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ कल रूस की राजधानी पहुंचीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कुछ फोटो भी साझा किए हैं। Also Read : पतरातू में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का शुभारंभ उन्होंने एक्स पर लिखा, ” हम सबने स्टेट ड्यूमा समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की और स्टेट ड्यूमा के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान हमने सभी प्रकार के आतंकवाद को समाप्त करने के भारत के अडिग रुख और…
Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने 23 मई 2025 को ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य परियोजना प्रभावित क्षेत्रों की कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ आर. के. सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ महाप्रबंधक मनीष खेतरपाल, जीएम प्रोजेक्ट्स अनुपम मुखर्जी, स्वर्णरेखा महिला मंडल की अध्यक्षा रीता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित थीं। अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को संवाद कौशल, कंप्यूटर साक्षरता, योग, आत्मरक्षा, संगीत, नृत्य, कला, विज्ञान और नेतृत्व जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया…
Barkatha : प्रखंड के ग्राम तरबेचवा में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में निर्दोष लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर पीड़ित ने अधिकारियों को पत्र लिखा है. इस बाबत जयहिंद सेना सामाजिक संस्था के जिला अध्यक्ष ग्राम झुरझुरी निवासी अरुण कुमार मेहता पिता स्व रामकृष्ण मेहता ने एक पत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली समेत झारखण्ड व केंद्र के दर्जनों वरीय अधिकारियों को भेजा है. जिसमें बताया है कि पिछले 13 अप्रैल 2025 के दिन ग्राम तरबेचवा में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में मुझे और मेरे गाड़ी के चालक मो सत्तार अंसारी पिता सोबराती मियां को…
Ranchi : राजधानी राँची में नशे के जाल को तोड़ते हुए पुलिस ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई सनसनीखेज कार्रवाई में कोतवाली थाना क्षेत्र के नूर नगर में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। छापेमारी में 110 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹4.50 लाख नकद, दो मोबाइल फोन, और एक स्कूटी जब्त की गई है। Also Read : श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन की उच्च स्तरीय बैठक, तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली श्री प्रकाश सोय ने किया, जिनकी अगुवाई में छापेमारी टीम…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 11 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। Also Read : डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री को आमंत्रण, ईस्टर्न कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट शुक्रवार को रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल श्री अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल), ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर-सह-डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन तथा मेजर जनरल श्री परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल), जीओसी – 23 इन्फैंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार भेंट की। Also Read : अदाणी फाउंडेशन के समर कैंप में बच्चों ने सीखी रचनात्मकता, स्वच्छता और जल संरक्षण की बातें इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी जुलाई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। डूरंड कप…

