Author: admin

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर के पास स्थित हरमू नदी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात शव को तैरते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव कई दिनों से पानी में था और सड़-गल चुका था, जिससे आसपास बदबू फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और पुलिस…

Read More

Kathmandu : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के अस्थाई रूप से रुकने के बाद भी कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से स्थिति अब भी सहज नहीं है। ऐसे में दोनों देशों के मंत्री काठमांडू में दो दिनों तक एक ही कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। Also Read : मुख्यमंत्री से विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात नेपाल सरकार के द्वारा 16-18 मई को सागरमाथा संवाद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत, पाकिस्तान और चीन सहित कई देशों के प्रतिनिधि सहभागी होने वाले हैं।…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को विश्व भारती जनसेवा संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। Also Read : सुर्ख़ियों में राहत: देवेन्द्र नाथ महतो की पहल से आरयू इंटर कर्मियों का समायोजन तय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा वापस दिलाने, जांच आयोग का गठन और राज्य सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर करने की दिशा में पहल किए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार विधिसम्मत कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार…

Read More

174 परिवारों को मिली नई उम्मीद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के 12 अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवा समाप्त इंटरमीडिएट कर्मियों के समायोजन को लेकर आज ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। झारखंड कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो की पहल पर कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिंहा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मियों के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग चार घंटे चली वार्ता सफल रही। Also Read : कांके के होचर पुल पर मौत का फंदा: सड़क के बीच उखड़ी पटरी से हर पल हादसे का डर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानवता को प्राथमिकता…

Read More

रंजन मुकेश Ranchi : रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत होचर नदी पर बने पुल की हालत चिंताजनक होती जा रही है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने इस खतरे को और उजागर कर दिया है। पुल के बीचों-बीच लोहे की पटरियाँ बाहर निकल आई हैं और उसके चारों ओर की सड़क की परतें बुरी तरह टूट चुकी हैं। इस स्थिति में कोई भी वाहन फिसल सकता है, जो बड़े हादसे को जन्म दे सकता है। तेज़ रफ्तार गाड़ियों और भारी वाहनों की नियमित आवाजाही के कारण यह स्थान अब डेंजर ज़ोन बन चुका है। Also Read : सड़क पर…

Read More

Ranchi : राजधानी की सड़कों पर रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच अब एक और खतरनाक दृश्य आम होता जा रहा है। ताजा मामला सीआईपी कांके का है, जहां एक मिनी ट्रक में खुलेआम लादी गई सरिया (रॉड) किसी भी समय भीषण दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह घटना न केवल नागरिकों की चिंता बढ़ा रही है, बल्कि प्रशासन की उदासीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। Also Read : कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल सड़क पर दौड़ते इस खतरनाक ट्रक में बिना किसी सुरक्षा उपाय के लदी बड़ी संख्या में लोहे की रॉड्स,…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने सेना के साथ खड़ा है। तो उसमें भी कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है। Also Read : नीरजा सहाय डीएवी के छात्रों का जलवा: 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रितेश ने किया टॉप प्रतुल ने मंगलवार को कहा एक तरफ राहुल गांधी देश के साथ और सरकार के हर कदम के साथ चलने का दंभ भर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत लगातार मोदी सरकार की मंशा…

Read More

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। दसवीं के छात्र रितेश चंद्रशेखर का 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजदीप राज ने 95.8% अंकों के साथ दूसरा और माही सिंह ने 94.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। Also Read : कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उल्लास और गर्व का माहौल रहा।…

Read More

रंजन मुकेश Ranchi : कांके ब्लॉक चौक, पीएचडी विभाग कैंपस के भीतर कांके जनरल हॉस्पिटल के ठीक सामने एक विशाल सूखा पेड़ पिछले कई वर्षों से खड़ा है, जो अब आमजन की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। तेज हवा या बारिश में इसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। Also Read : हिंदू कुटुंब और जनसंख्या नीति पर संकट: बजरंग बागड़ा स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार इस पेड़ को हटाने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यालय और कांके थाना को आवेदन दिया है। आज पुनः पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पत्र…

Read More

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चेताया – तीन संतान नीति अपनाएं, परिवार बचाएं Ranchi : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग बागड़ा ने रांची के ग्रीन एकर्स होटल में झारखंड के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर हिंदू कुटुंब प्रणाली और जनसंख्या असंतुलन पर गहरी चिंता जताई। Also Read : ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ने ऐतिहासिक संघर्षों के बावजूद अपनी पहचान बचाई, लेकिन आज खुद हिंदू समाज में विवाह और परिवार व्यवस्था में आ रहे बदलाव, जैसे देर से विवाह और कम बच्चे, समाज की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। बागड़ा…

Read More