Hazaribagh : शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल ने सत्र 2024 -25 बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हुआ है। इस सत्र में विद्यालय के कुल 169 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें आदित्यय गुप्ता (कॉमर्स) 95 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया जबकि सामिया (साइंस), ओवैस उल हक (साइंस) ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर एवं तनिशा परवीन (आर्ट्स) ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक कुल 8 विद्यार्थियों ने हासिल किया, 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच 24 विद्यार्थियों…
Author: admin
Barkatha : प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले एक-दो दिनों में और अधिक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बावजूद बरकट्ठा मे अभी तक बरकट्ठा के कोई भी स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। गर्मी बढ़ने पर यात्रियों को पानी को लेकर काफी समस्याएं हो रही है। समाजसेवी राजकुमार गिरी ने कहा बरकट्ठा ब्लॉक गेट के पास बरकट्ठा चौक के पास प्याऊ की व्यवस्था करने से अच्छा रहता , लेकिन आधे…
Barkatha : थाना क्षेत्र में चोरों के लगातार हौसलें बुलंद हो रहे हैं। बीते पंद्रह दिनों में छह लोगों के घरों और एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार की मध्य रात्रि पुन: पूनम देवी उर्फ रंजना देवी पति राजेश मंडल, ग्राम बरवां निवासी के घर चोरी हुई है। इस संबध में पीड़िता ने बरकट्ठा थाना को लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है की 12मई को में अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गंगपाचो गई थी। जब मैं रात्रि करीब 1:30 बजे पुनः अपने घर वापस लौटी तो देखा कि मुख्य गेट…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 12वीं कक्षा के कुल 24 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं 10वीं कक्षा से 35 छात्रों ने परीक्षा दी। दोनों ही वर्गों के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का भी प्रमाण दिया। Also Read : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन…
Ramgarh : ग्रीष्मकालीन तपन में राहगीरों को राहत देने हेतु स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) द्वारा आज पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का उद्घाटन किया गया। इस पुनीत अवसर पर समिति की अध्यक्षा रीता सिंह, पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह तथा लेडीज क्लब की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं। Also Read : झारखंड में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, कई जिलों में तापमान 40 के करीब इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य ग्रीष्मकाल में राहगीरों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के उपरांत रीता सिंह ने सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के पलामू जिला सहित कई जिलों में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ी गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें खाली हो जा रही है। Also Read : छात्रों के लिए आंखों की देखभाल: मारवाड़ी कॉलेज में लगा नेत्र जांच शिविर हालांकि राजधानी रांची में फिलहाल प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बचा हुआ है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है उनमें जमशेदपुर 40.1 डिग्री, देवघर 39, गढवा 39…
Ranchi: अबुआ अधिकार मंच और गरुड़ आई अस्पताल, रांची के संयुक्त प्रयास से मारवाड़ी महाविद्यालय में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और कॉलेज कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। गरुड़ आई अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से जांच की और नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। कार्यक्रम में वेदांत कौस्तव, गौतम सिंह और सौमिक भट्टाचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अबुआ अधिकार मंच के विशाल यादव ने बताया कि डिजिटल युग में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है और…
Ranchi: राजधानी के व्यस्त इलाके सैल सिटी के पास मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त सड़क पर आवाजाही तेज थी, लेकिन सतर्कता से किसी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, और जल्द ही टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा…
Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं दोपहर बाद की हल्की बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 मई को लू का ज्यादा असर पूर्वी झारखंड में रहेगा, जिससे लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं 15 मई से मौसम के फिर बदलने के संकेत हैं। इस दिन उत्तर-पूर्वी इलाकों में लू चल सकती है, जबकि पूर्वी…
Korba : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में तीन बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। Also Read : आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल बागों थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एक अन्य साथी अचेत हो गया था,…

