Godda : अदाणी पावर प्लांट परिसर में केन्द्र सरकार और जिला-प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल शाम 4 बजे से शुरू होकर 4:25 तक चला। इस अभ्यास में अदाणी पावर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल को तीन चरणों में संपन्न किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना था। Also Read : रांची में देर रात लूट की वारदात, महिला से झुमका-चेन लूटी, पीड़ित को आया अटैक – सभी आरोपी गिरफ्तार पहले चरण में सायरन बजाकर कर्मचारियों को सतर्क किया गया और…
Author: admin
Ranchi : झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू के निधन पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। Also Read : रांची में देर रात लूट की वारदात, महिला से झुमका-चेन लूटी, पीड़ित को आया अटैक – सभी आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर…
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 1:00 बजे एक दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई। खलको चौक के पास संजीत सिंह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर इलाज के लिए रिम्स जा रहे थे, तभी चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हथियारों से लैस लुटेरों ने बंदूक और चाकू दिखाकर महिला के कान से झुमका और गले की चेन लूट ली। घटना से सभी भयभीत हो गए और किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान संजीत सिंह को अचानक गंभीर अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
New Delhi: भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर बढ़ती भ्रामक और देशविरोधी गतिविधियों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सभी सोशल मीडिया यूज़र्स और प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अगर कोई भी व्यक्ति या समूह देशविरोधी कंटेंट पोस्ट करता है, तो उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने साफ कहा है – अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब देश की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोशल…
Ranchi: पुलवामा जैसे आतंकी हमले के बाद एक बार फिर देश ने दिखाया कि वो चुप नहीं बैठेगा। पहलगाम हमले के 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार ने गहरी संतुष्टि जताई। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने भावुक स्वर में कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे पति की शहादत का बदला लिया। आज मेरे सिंदूर का बदला पूरा हुआ है। हमें उन पर भरोसा था, और उन्होंने उस भरोसे को निभाया। यही…
Ranchi : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अब गुरुवार को होगी। पहले यह बैठक बुधवार को चार बजे से होनी थी। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल के कारण कैबिनेट की बैठक में बदलाव किया गया है। Also Read : पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार को दिन के तीन बजे से होगी। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
Jhansi : आमजनमानस तो छोड़िए पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बीते रोज वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड के साथ देखने को मिला। जिसे दो पुरुष और दो महिलाओं ने लात घूसों से जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Also Read : झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, आठ से बढ़ेगा तापमान बबीना थाना क्षेत्र स्थित भेल(बीएचईएल) निवासी काजल परिहार एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा…
Ranchi : झारखंड में मौसम फिर से गर्म हो रहा है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री को पार कर गया। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में 36.4 और डाल्टेनगंज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Also Read : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव, पाकिस्तान की सेना ने की अंधाधुंध गोलाबारी मौसम विभाग ने आठ मई के बाद तापमान में और बढोत्तरी होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि 15-20 को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे तापमान…
पुंछ। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों के बाद जम्मू -कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हमले के दूसरे दिन से पाकिस्तान की यह हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा के साथ सटे कईं इलाकों में पाकिस्तान की सेना ने रात को बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की। इसकी चपेट में आने से सात नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बीती देर रात और आज सुबह पुंछ और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने…
New Delhi : भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 सैलानियों में विधवा हुई महिलाओं की मांग से उजड़े सिंदूर को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की आधी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। भारत ने बिना सीमा पार किए हैमर, स्कल्प और मिसाइलों से पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी शिविरों पर हमला करके जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी का सटीक जवाब दिया है। Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत…

