New Delhi : भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 सैलानियों में विधवा हुई महिलाओं की मांग से उजड़े सिंदूर को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की आधी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। भारत ने बिना सीमा पार किए हैमर, स्कल्प और मिसाइलों से पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी शिविरों पर हमला करके जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी का सटीक जवाब दिया है। Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत…
Author: admin
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मल्लिकार्जुन खड़गे-हेमंत सोरेन के बीच देश और राज्य के वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न विषयों एवं पहलुओं पर चर्चा हुई। Also Read : श्रावणी मेले में इस बार सोमवार को बंद रहेगी वीआईपी दर्शन इससे पहले खड़गे ने पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौके पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक मंगलवार को देवघर के परिसदन सभागार में की गई। बैठक मेला की तैयारियों को लेकर मंत्री ने विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को कई निर्देश दिया। Also Read : जमीन म्यूटेशन के लिए रिश्वत ले रहा राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार बैठक में श्रद्धालुओं को समान अवसर देने के लिए इस वर्ष सोमवार को आउट ऑफ टर्न दर्शन (वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन) पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्रावणी मेला में तकनीक का व्यापक उपयोग…
Latehar : लातेहार अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित राजस्व कर्मचारी जमीन म्यूटेशन के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। Also Read : मानवता शर्मसार: जानवरों के लिए घास लेने निकली नाबालिग से दुष्कर्म मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के एक जमीन मालिक से जमीन के म्यूटेशन के बदले राजस्व कर्मचारी के द्वारा 20 हजार…
Hardoi : मंगलवार को थाना पिहानी के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Also Read : पिठोरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी : 20 से अधिक वारंट वाले कुख्यात भू-माफिया कुर्बान खान को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार किशोरी जानवरों की घास लेने के लिए खेतों में गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी युवक के…
Ranchi : पिठोरिया थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात भू-माफिया मोहम्मद कुर्बान उर्फ कुर्बान खान (उम्र 35 वर्ष, पिता- अब्बास खान, निवासी- उलातू, थाना पिठोरिया) को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुर्बान वर्तमान में रातू थाना क्षेत्र में निवास कर रहा था और उस पर 20 से अधिक गिरफ्तारी वारंट पहले से लंबित थे। Also Read : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पु० अ० नि० अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने…
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम ( आरटीई) के तहत स्कूलों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जनवरी 2023 से अब तक जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। Also Read…
Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय “एक्सीलेंस लीडरशिप वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता टेरास्पैन कंपनी के बिजनेस हेड पुलक सतीश रहे, जो हैवेल्स इंडिया, फिलिप्स और आई रोबोट इंडिया जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। कार्यशाला के संयोजक डॉ. पंकज चटर्जी ने स्वागत भाषण में सतीश का परिचय देते हुए बताया कि टेरास्पैन, ऑप्ट्रा स्टार्टअप की एक इकाई है, जिसकी स्थापना फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक विन्नी बंसल ने की थी। यह स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर फैशन, होमवेयर, किचनवेयर और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स को विस्तारित करने का कार्य करता है। श्री…
Ranchi: झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने का 17 अप्रैल को जारी आदेश वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने डॉ. राजकुमार की ओर से दायर याचिका को निष्पादित कर दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. राजकुमार ने सरकार के आदेश को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले पर 29 अप्रैल को सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से आदेश पर रोक लगाते हुए 7 मई को अंतिम सुनवाई तय की थी। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की पीठ में हुई सुनवाई के दौरान…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने विभिन्न संवर्गों में 19 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, आइसीएआर व राज्य कृषि विश्वविद्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों से मांगे गए हैं। नियुक्ति 6 माह के लिए होगी, जिसे कार्य संतोषजनक पाए जाने पर बढ़ाया जा सकता है। महत्वपूर्ण पदों में एसोसिएट डीन, अपर निदेशक, एसोसिएट डायरेक्टर, उप निदेशक, कनीय अभियंता, सुरक्षा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर व विधि सहायक शामिल हैं। अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2025 है। पदों की विस्तृत जानकारी व…

