Ranchi: एस.एस. मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड में को मेडी फर्स्ट हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य, पोषण और खानपान पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य जीवनशैली और पोषण के महत्व से अवगत कराना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.पी. वर्मा ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में गलत खानपान से कई शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। हमें संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यशाला में डॉ. कुमार विशाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंशु अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डायटिशियन अल्फा आलम सहित कई विशेषज्ञों ने…
Author: admin
Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के ब्लू पॉन्ड में सोमवार को डूबे युवक रोशन ठाकुर उर्फ राजू (20 वर्ष) का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रोशन पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोशन अपने दोस्तों के साथ ब्लू पॉन्ड आया था, जहां नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, जो अगले दिन सफल हुआ। रोशन की असामयिक मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है।…
Ranchi : राजधानी के ओरमांझी प्रखंड स्थित रूक्का डैम क्षेत्र में आज सुबह एक जंगली हाथी देखा गया, जो धीरे-धीरे सालहन बस्ती की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। Also Read : सड़क हादसा में आठ बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी डैम के किनारे झाड़ियों और जलकुंभी के बीच शांतिपूर्वक घूमता नजर आया। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और टीम मौके पर रवाना हो गई है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें…
Katihar : बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Also Read : चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य युवकों के रूप में हुई है। ये सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोसकीपुर विपिन सिंह के घर जा रही थी।…
Kolkata : कोलकाता के बीचों-बीच सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी विदेशी मुद्रा कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब 2.66 करोड़ रुपये नकद लूट लिए गए जब वे टैक्सी से बैंक जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। Also Read : नाइजर में अपहृत पांच झारखंडी मजदूरों की वापसी के लिए ट्विटर कैंपेन आज घटना सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे की है। कंपनी के दोनों कर्मचारी एसएन बनर्जी रोड स्थित कार्यालय से एक टैक्सी लेकर पार्क सर्कस स्थित एक बैंक…
Ranchi : अफ्रीकी देश नाइजर में अपहृत पांच झारखंडी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर आज सुबह 10 बजे से ट्विटर कैंपेन शुरू किया जाएगा। यह अभियान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की अगुवाई में चलाया जा रहा है। Also Read : इचापिड़ी पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी जोरों पर, उपमुखिया ने लोगों से की भागीदारी की अपील डुमरी विधायक और पार्टी अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने जनता से ट्विटर और एक्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ट्वीट और री-ट्वीट करने की अपील की है। वहीं आंदोलन के संयोजक देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि सभी 24 जिलों के सोशल मीडिया…
Ranchi : कांके प्रखंड अंतर्गत इचापिड़ी पंचायत में लोकतंत्र के पर्व की तैयारी जोरों पर है। 7 मई 2025 को होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर पंचायत में उत्साह का माहौल है। पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। Also Read : पाक झंडे को रौंदकर वकीलों ने जताया गुस्सा: रांची हाईकोर्ट परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन इसी कड़ी में पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी जन-जन तक पहुंच कर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हैं। वे गांव-गांव, टोला-टोला जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे निर्धारित समय…
Ranchi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद देशभर में गुस्सा भड़क उठा है। इसी कड़ी में रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ हाईकोर्ट की सड़कों से लेकर शौचालय की फर्श तक पर पाकिस्तान का झंडा बिछा दिया गया। झंडे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख की तस्वीर भी लगाई गई थी। वकीलों ने इस झंडे को रौंदकर आतंकी हमले के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया। Also Read : बकाए का भुगतान नहीं होने पर आयुष्मान से संबंद्ध अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से इलाज किया बंद विरोध का यह…
Hazaribagh : जिले में आयुष्मान भारत योजना से संबंध 20 प्राइवेट अस्पतालों ने 5 मई से मरीजों को आयुष्मान योजना से सेवा देना बंद कर दिया। आयुष्मान से इलाज कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचे मरीजों की परेशानी तब बढ़ गई जब अचानक उन्होंने नोटिस पर देखा कि प्राइवेट हॉस्पिटलों ने यह सेवा बंद कर दिया है। जिनके पास बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान ही एकमात्र विकल्प है उनकी आंखें छलक गई। उनका कहना था कि हमारे आंखों के सामने अंधेरा छा गया है अब हम कहां जाएं? सरकार से हमारा अनुरोध है कि प्राइवेट अस्पताल के बकाए का भुगतान…
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मुख्य कैंपस सभागार में सोमवार को चौथे समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2025 के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े लघु उद्यमियों को वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा सामाजिक उद्यमिता के उभरते अवसरों की जानकारी देना और उन्हें सशक्त बनाना था। बता दें कि यह सम्मेलन आईसेक्ट द्वारा 2 मई से 5 जून तक 15 राज्यों के 16 शहरों में आयोजित किए जा रहे राज्य सम्मेलनों की श्रृंखला का हिस्सा है। Also Read : जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में आरोपितों की जमानत पर सुनवाई पूरी आईसेक्ट…

