Author: admin

Ranchi : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमड़ी गांव में एक युवती के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। मामले को लेकर बजरंग दल झारखंड प्रदेश के संयोजक रंगनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे सुनियोजित ‘जिहादी षड्यंत्र’ करार दिया। रंगनाथ महतो के अनुसार, झीमड़ी निवासी रीता महतो को उसी गांव के तस्लीम अंसारी और उसके परिवार द्वारा हथियार के बल पर डरा-धमका कर जबरन अगवा किया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बंगाल में धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह…

Read More

Ranchi : झारखंड की पत्रकारिता पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। न्यूज़ हाट के संपादक कुमार कौशलेंद्र पर जगरनाथपुर थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर रांची प्रेस क्लब ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्लब ने इसे स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला बताते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की साजिश करार दिया है। प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप करते हुए एफआईआर निरस्त करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग…

Read More

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज में पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू करने समेत कई छात्रहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व कर रहे विशाल कुमार यादव ने कहा कि पत्रकारिता शिक्षा की शुरुआत से इच्छुक छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। मंच की ईशा गुप्ता ने गर्ल्स व बॉयज सेक्शन में सेनेटरी पैड मशीन लगाने व पुराने मशीनों की मरम्मत की मांग की। सुमित कुमार ने कॉलेज परिसर में CCTV, पुलिस पिकेट, बिना ID प्रवेश पर रोक, नई किताबें और मिड-सेम अंक डिस्प्ले जैसी कई मांगें उठाईं। प्राचार्य ने…

Read More

Ranchi: नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों (गजराजों) के झुंड ने कोहराम मचा रखा है। इन हाथियों के लगातार उत्पात से स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण किसान दहशत में हैं और फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय किसानों ने बताया कि रात्रि के समय हाथियों का झुंड गांव के करीब पहुंच जाता है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जियों की फसलें रौंद दी गई हैं। ग्रामीणों ने नगड़ी प्रशासन से गुहार लगाई है कि वन विभाग तुरंत हस्तक्षेप कर हाथियों को आबादी क्षेत्र से…

Read More

New Delhi: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैस की कीमत तय करने के लिए हर महीने की शुरुआत में होने वाले रिवीजन के बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतों में आज 14.50 रुपये से लेकर 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कमी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। कीमत में की गई कटौती के बाद अब…

Read More

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मई माह में जहां पलामू,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है। वहीं राजधनी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार होने आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई माह के दूसरे हफ्ते से अत्यधिक गर्मी पड़ने की बात कही है। हालांकि राज्य के कई इलाकों में दो-तीन मई तक काल बैसाखी के प्रभाव से गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे सम्बंधित इलाकों में गर्मी से…

Read More

केन्द्र सरकार ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस कदम से भारत में पाकिस्तानी सितारों के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। इस बैन में प्रमुख पाकिस्तानी सितारों का नाम शामिल है, जिनमें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम करने वाली अभिनेत्री माहिरा खान से लेकर हानिया आमिर तक के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी शामिल हैं। अब भारत में इन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

Read More

Ranchi : स्पेन और स्वीडन के दौरे से लौटने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर पहलगाम घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है, लेकिन कहीं ना कहीं देश में जो सूचना तंत्र है, उसका घोर अभाव दिखा। उम्मीद कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटना न हो। Also Read : प्राकृतिक चिकित्सा की ओर कदम: शिंगपुर कांटाडीह में एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल का उद्घाटन उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से स्पेन और स्वीडन के दौरे पर थे। उनके साथ मुख्य सचिव…

Read More

Ranchi : स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए शिंगपुर कांशीटांड़ (मुरी-गोला रोड) में बुधवार को एक्यूप्रेशर चिकित्सा हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फीता काटकर इस प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। Also Read : संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांके में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से रैली में भारी संख्या में पहुँचने का आह्वान देवेंद्रनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा, तेजी से बदलती जीवनशैली और अंग्रेजी दवाओं के दुष्प्रभाव से लोग परेशान हैं। एक्यूप्रेशर जैसी प्राकृतिक…

Read More

Ranchi : आगामी 6 मई को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को कांके प्रखंड के मिल्लत कॉलोनी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने की। Also Read : सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक प्रदीप बालमुचू, कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर महतो, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने…

Read More