Barkatha : प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में बुधवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस निमित संकुलाधीन विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन संकुल संचालक महेश प्रसाद चौधरी की देखरेख में किया गया तथा संचालन संकुल साधन सेवी रामकृष्ण पांडेय ने किया।वहीं विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई । मौके पर उपस्थित संकुल संचालक महेश प्रसाद चौधरी ने बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम हमले में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की छवि को धूमिल करने मामले को लेकर न्यूज़ हाट नामक यूट्यूब चैनल और उसके संपादक कुमार कौशलेंद्र पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर झूठे और भ्रामक वीडियो के माध्यम से मंत्री को बदनाम करने का आरोप है। Also Read : झारखंड के पंचायत सहायकों की अनदेखी, सरकारी आदेश के बावजूद नहीं मिल रहा काम और स्थान इस संबंध में बुधवार को जगन्नाथपुर थाना में धारा 356 बीएनएस और आईटी एक्ट 66डी/67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मंत्री के आप्त सचिव अजहरुद्दीन ने बताया कि…
Ranchi : राज्यभर के 17,380 पंचायत सहायकों की स्थिति बदतर बनी हुई है। वर्ष 2016 में चयनित इन पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों (अब पंचायत सहायक) को आज भी पंचायत भवनों में न तो बैठने की जगह मिली है और न ही नियमित कार्य का अवसर। Also Read : मंडा पूजा महोत्सव: परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम राज्य पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि रांची में 263 दिनों तक आंदोलन करने के बाद सरकार ने 12 मार्च 2024 को कैबिनेट में घोषणा कर इनकी मांगें स्वीकार की थीं। विभागीय मार्गदर्शिका भी जारी हो चुकी है, बावजूद इसके…
Ranchi : कांके प्रखंड के दुबलिया गाँव में इस वर्ष मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक मंडा पूजा महोत्सव में भव्यता और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। “जय सरना” और “जय धरती माँ” के गगनभेदी नारों के साथ आरंभ हुआ यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण बना। Also Read : अक्षय तृतीया पर ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में भव्य उत्सव, भजन संध्या ने बांधा समां महोत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना और पारंपरिक गीतों के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे पताकाओं, पारंपरिक सजावट और…
Ranchi : कांके के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस पारंपरिक भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। Also Read : बीएयू की खेल टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए अयोध्या रवाना, चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। विधिवत दैनिक पूजा-अर्चना के पश्चात खीर का भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या समय…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची की खेल टीम 2 से 5 मई तक अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में आयोजित अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मंगलवार को रवाना हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बीएयू के 10 कॉलेजों के कुल 30 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। Also Read : रिम्स OPD में शुरू हुई ई-प्रिस्क्रिप्शन सुविधा, इलाज होगा अब और भी आसान टीम का नेतृत्व बीएयू के पौधा रोग विभाग के वैज्ञानिक एवं टीम मैनेजर डॉ. मनोज कुमार बर्णवाल कर रहे हैं। टीम में 20 छात्र…
Ranchi :राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची ने मरीजों को बेहतर और पारदर्शी चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरुआ के निर्देशन में OPD में ई-प्रिस्क्रिप्शन (e-prescription) सुविधा शुरू करने की दिशा में गहन चर्चा हुई और इसके कार्यान्वयन की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। Also Read : गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी सहित छह लोगों के हत्यारे की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रखा बरकरार इस डिजिटल पहल के तहत अब मरीजों को इलाज के दौरान हाथ से लिखी पर्चियों की जगह डिजिटल पर्ची प्रदान की जाएगी।…
Bhopal : खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (बुधवार) खास होने जा रहा है। आज हिन्दू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर शाम को जब आप आसमान में पश्चिम दिशा में हंसियाकार चांद को देखेंगे तो पाएंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ दिखेगा, लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चांद भी दिखाई देगा।नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता है। यह घटना आसमान में साल में दो…
Kolkata : महानगर के मेछुआ बाजार स्थित होटल ऋतुराज में मंगलवार रात आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम को पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया। ममता ने सलाह दी कि झुलसे लोगों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जाए। Also Read : गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी सहित छह लोगों के हत्यारे की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रखा…
Ranchi : अपने ही परिवार के छह लोगों की निर्मम हत्या करने के एक मामले में फांसी की सजा पाए गांगो दास की क्रिमिनल अपील और फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलावार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत की ओर से गांगो दास को सुनाए गए फांसी की सजा को कंफर्म किया है। इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर की संज्ञा में रखा है। साथ ही गांगो दास की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपराध की इस घटना को जघन्य और घृणित कार्य माना है।…

