सुकुरहुटू के मंडा महोत्सव में 400 भोक्ता और 400 सोकताइनों ने की भगवान शिव की आराधना, फूलखुंदी और छऊ नृत्य ने बांधा समां मुकेश रंजन Ranchi : सुकुरहुटू में चंडक पूजा (मंडा) समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय मंडा पूजा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हो रही है। पूजा में 400 भोक्ता एवं 400 सोकताइनों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। पूजा के 11वें दिन आयोजित फूलखुंदी अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। भोक्ता और सोकताइनों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट…
Author: admin
बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प, शांति समिति की बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश मुकेश रंजन Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कांके थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। उपप्रमुख अजय बैठा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने सभी समुदायों से शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने…
सरना स्थल में धरती मां को नमन कर नई दिल्ली के जनजातीय सांस्कृतिक समागम के लिए भावुक विदाई मुकेश रंजन Ranchi : जनजातीय परंपरा, संस्कृति और अस्मिता की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से धुर्वा क्षेत्र के सैकड़ों लोग रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये सभी 24 मई 2026 को लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य जनजातीय सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लेंगे। इस सांस्कृतिक यात्रा का नेतृत्व मेघा उरांव, रवि प्रकाश उरांव, राजू उरांव, बबलू उरांव, जय मंत्री उरांव एवं सुशीला उरांव ने संयुक्त रूप से किया। रवाना होने से…
राजभवन में हुआ सम्मान, बुजुर्गों की देखभाल और पुनर्वास के लिए “आरोग्यम” पहल की सराहना मुकेश रंजन Ranchi : वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और देखभाल के लिए समर्पित संस्था राधिका एंड अतवारी मेमोरियल ट्रस्ट की पहल “आरोग्यम” को गुरुवार को एक नई पहचान मिली, जब संस्था के संस्थापक डॉ. शंभु प्रसाद सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने “आरोग्यम” परियोजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वरिष्ठ नागरिकों को दी जा…
Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक संचालक पर महिला मरीज के साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है मामला? पीड़िता सपना कुमारी, जो पहरीडीह गांव की रहने वाली बताई जा रही है, ने आरोप लगाया कि वह बुधवार रात करीब 9 बजे इलाज कराने अपने रिश्तेदार अमन कुमार सिंह के साथ जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक पहुंची थी। महिला के अनुसार, क्लिनिक संचालक डॉ. मुकेश पांडेय ने सलाइन चढ़ाने के दौरान उसके…
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत कोकदोरो खेल मैदान में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित स्टेडियम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। शिलान्यास समारोह में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अंजय बैठा, कोकदोरो मुखिया उज्ज्वल पहान, मस्जिद-ए-अली (रजी.) के सदर ईदुल अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, जमील अख्तर, अशोक महतो, संवेदक रेयाजुल अंसारी तथा हाजी नेयाज अंसारी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण…
Kolkata : Hardik Pandya ने Mumbai Indians की Kolkata Knight Riders के खिलाफ हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम लगभग 20 रन कम बना सकी। हार्दिक का मानना है कि अगर वह या Tilak Varma में से कोई एक बल्लेबाज थोड़ी देर और क्रीज पर टिक जाता, तो मुंबई इंडियंस मुकाबला जीत सकती थी। मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में ही 46 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। पूरी पारी के दौरान टीम की आठ साझेदारियों में से छह 20 रन से कम की रहीं। मुंबई ने 147 रन बनाए, जिसे केकेआर ने सात गेंद शेष रहते हासिल…
Khunti : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस व्यक्ति को मृत समझकर परिवार वालों ने दफना दिया था, वह करीब एक सप्ताह बाद जिंदा घर लौट आया। जानकारी के अनुसार, विश्राम मुंडा 6 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसी बीच 11 मई को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान विश्राम मुंडा के रूप में कर ली और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब…
लिज्जत पापड़ मॉडल को बताया महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सफल उदाहरण, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने पर दिया जोर Ranchi : गांडेय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और सहकारिता आधारित विकास मॉडल की सराहना करते हुए कहा है कि विकेन्द्रित उत्पादन प्रणाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने प्रसिद्ध सहकारी संस्था ‘श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़’ को महिला सशक्तिकरण का प्रेरक और सफल उदाहरण बताया। बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश…
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-3 एन टाइप धूमकुड़िया परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में धर्मांतरित ईसाइयों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न न्यायिक निर्णयों के आलोक में 14 मई 2026 को झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता राजीव कुमार एवं नितेश्वरी कुमारी के माध्यम से दाखिल की गई। याचिका में उदाहरण के तौर पर शिल्पी नेहा तिर्की का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनके शपथ पत्र में जाति “उरांव” तथा…

