Author: admin

Ranchi : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये से बढ़कर 100.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का दाम 92.62 रुपये से बढ़कर 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से कीमतों में वृद्धि की गई है। इधर,…

Read More

तीन दिवसीय मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर सरकार का विशेष फोकस मुकेश रंजन Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कांके प्रखंड में 12 मई से 14 मई 2026 तक टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित विधालय अरसंडे में किया गया, जहां शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रखंड के कुल 524 शिक्षकों में से 515 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं…

Read More

NUSRL रांची की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में उठा कानूनी सहायता और जेल सुधार का मुद्दा मुकेश रंजन Ranchi : National University of Study and Research in Law (NUSRL) द्वारा आयोजित एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम में अंडरट्रायल कैदियों को समय पर न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ। “Issues and Challenges for Providing Legal Aid to Undertrial Prisoners” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में Jharkhand State Legal Services Authority की सदस्य सचिव कुमारी रंजना आस्था ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और कानूनी जानकारी…

Read More

कीव (यूक्रेन): रूस ने बुधवार सुबह से देर रात तक पूरे यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलों से राजधानी कीव समेत कई शहरों में भारी तबाही मची। कीव में एक आवासीय इमारत हमले की चपेट में आकर ढह गई। मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। रात करीब 1 बजे यूक्रेन की वायुसेना ने देशव्यापी हवाई अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी…

Read More

“झारखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2017 का हो सख्ती से पालन” — विहिप ने सरकार से उठाए तीखे सवाल Ranchi : झारखंड में मानव तस्करी और कथित धर्मांतरण के मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विहिप के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि समाचार माध्यमों से जानकारी मिली है कि रांची निवासी 51 वर्षीय फ्रांसिस किसपोटा को बिहार के मोतिहारी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 21 बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर और निंदनीय बताया। डॉ साहु ने कहा कि झारखंड…

Read More

जब भगवान का दरबार ही असुरक्षित, तो आमजन कैसे सुरक्षित? पिठोरिया के केला बागान स्थित मंदिर से तांबा-पीतल की पूजन सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, ग्रामीणों में आक्रोश मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए तांबा और पीतल से निर्मित कई पूजन सामग्रियों की चोरी कर ली। घटना के बाद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से तांबा के दो…

Read More

“एक लोटा जल, सब समस्याओं का हल” — पशुपति व्रत और दुंदुभीनिर्ह्राद वध प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा आज आस्था, भक्ति और अध्यात्म का विराट संगम बन गई। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। अनुमानतः लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान भोलेनाथ की महिमा का रसपान किया। श्रद्धा से सराबोर वातावरण में भक्त घंटों तक कथा में डूबे रहे और पूरा परिसर शिवमय हो गया। पूज्य…

Read More

बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर पातीतिरी मोड़ के समीप रविवार सुबह चार ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि बगोदर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके पीछे चल रहे तीन अन्य ट्रक एक-एक कर आपस में टकरा गए।…

Read More

Ranchi: सहायक अध्यापक महासंघ सह संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में राज्य के नगर विकास, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सहायक अध्यापकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पारा शिक्षकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक फैसले को जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान अथवा वेतनमान समतुल्य मानदेय देने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल की…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : आगामी 24 मई 2026 को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम सह गर्जना महा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को धुर्वा स्थित सेक्टर-3 एन टाइप धूमकुड़िया भवन परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेघा उरांव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनजातीय समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे मेघा उरांव ने कहा कि “दिल्ली…

Read More