Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर हर हाल में प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों में जागरूकता अभियान चलाने तथा बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑडियो-वीडियो सामग्री, सोशल मीडिया और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए।…
Author: admin
छह से नौ माह बीतने के बाद भी नहीं मिला वेतन, शिक्षक परिवार आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझने को मजबूर Ranchi : झारखंड में सहायक आचार्य शिक्षकों को अबतक वेतन भुगतान नहीं होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है। संघ ने कहा कि नियुक्ति के छह से नौ माह बीत जाने के बावजूद हजारों शिक्षक वेतन से वंचित हैं, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। संघ के प्रधान सचिव सह प्रदेश…
महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर” कांके प्रखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा मुकेश रंजन Ranchi : प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी कांके प्रखंड ने मंगलवार को अरसंडे स्थित पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से हस्ताक्षर कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर नाराजगी…
Ranchi : मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रबंधन, खनन राजस्व, कर संग्रह तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों से यह सामने आया कि खनन राजस्व के मामले में झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों Odisha और Chhattisgarh की तुलना में बेहतर है। अधिकारियों ने बताया कि खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी नीतियों और प्रभावी निगरानी व्यवस्था के कारण राज्य के राजस्व संग्रह में…
पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर दहशत का माहौल, सड़क पर बिखरा कोयला — घंटों थमा यातायात मुकेश रंजन Ranchi : पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राढहा पुल के समीप कोयला लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम उठे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का निबंधन संख्या JH02AV 5241 बताया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में पतरातू की ओर जा रहा था। राढहा पुल के समीप अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद भारी भरकम ट्रक जोरदार आवाज के साथ सड़क…
गिट्टी बिछाकर लीपापोती का आरोप — पहली बारिश में सड़क बहने की आशंका, जनप्रतिनिधियों में भी भारी नाराजगी Ranchi : रातू प्रखंड के मलमाडू चौक से काटमकुली भाया तारूप गांव तक बन रही सड़क एक बार फिर ग्रामीण विकास योजनाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इलाके में सड़क निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों को ताक पर रखकर केवल खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बिना…
Kolkata : पश्चिम बंगाल में चर्चित नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सियालदह में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की वजह से पश्चिम बंगाल की छवि देशभर में खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कभी राज्य से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। अब बंगाल को इस खराब छवि से बाहर निकालना जरूरी हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के…
Ranchi : रांची पुलिस प्रशासन ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी और तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना और इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना…
Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दो दिनों के भीतर रकम देने की धमकी दी गई। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और फौजी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले को लेकर बजरंग महतो ने नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर…
गैर-झारखंडी भाषाओं को हटाने और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष रखे गए ठोस तर्क Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में झारखंडी भाषाओं को प्राथमिकता देने तथा गैर-झारखंडी भाषाओं को विषय सूची से हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर इस मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाषाविदों और खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् के प्रतिनिधियों ने अपनी बात मजबूती से रखी। बैठक का नेतृत्व परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.एन. ओहदार ने किया।…

