Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब किसान अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त था। गोली किसान के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर दो…
Author: admin
मुकेश रंजन Ranchi : राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कांके में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह ने कहा ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। इनका कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाता है। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष डॉ. कुमारी आभा ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार…
मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड के चाईबासा में शनिवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए। झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजधानी रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा शहीद जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार शहीद के परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। बताया जाता है कि खूंटी निवासी शहीद सुनील धान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। छोटा…
Ranchi : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आगामी 14 अप्रैल को रांची में संविधान की प्रति लेकर मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। यह श्रृंखला आंबेडकर चौक से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौक, देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक तक बनाई जाएगी। इसी सिलसिले में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने अपने कांके स्थित आवासीय कार्यालय में कांके, बुढ़मू व खलारी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…
मुकेश रंजन Ranchi : चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में मुंडाओं के गढ़ सुतियांबे, पिठोरिया में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पहान आदरणीय श्री प्रदीप पहान के नेतृत्व में डाक नगाड़ा, बाजा-गाजा और पारंपरिक वेशभूषा के साथ की गई। इसके बाद मुंडाओं के ऐतिहासिक 44 धार्मिक स्थलों—मरंगबुरू, कंमपार्ट, पिलचु हड़ाम, पिलचु बुढही, सूर्यमंडा, बाग-बाघिन, गढ़बाड़ी आदि—पर विधिवत पूजा-पाठ संपन्न हुआ। रूढ़ि प्रथा के अनुसार संबंधित स्थलों पर बलि प्रथा का पालन किया गया। कंमपार्ट…
Ranchi : झारखंड के ऊपर कोनकी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पंचायत के मुखिया लाला महली के घर के पास फायरिंग कर दी। मुखिया रामनवमी के मौके पर आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी रेकी कर हवाई फायरिंग की। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने “पहाड़िया ग्रुप” का नाम लेकर दहशत फैलाने की कोशिश की। यह ग्रुप पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। हमले के तुरंत बाद…
नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर भी लगेगा Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 14 अप्रैल दिन सोमवार को रेडिएशन आॅन्कोलॉजी की शुरूआत होगी। साथ ही पेट स्कैन भी प्रारंभ हो जायेगा। इसके साथ एक ही छत के नीचे मेडिकल आॅन्कोलॉजी, सर्जिकल आॅन्कोलॉजी, रेडिएशन आॅन्कोलॉजी की सुविधा कैंसर मरीजों को मिलेगा। यह पूरी तरह के आॅन्कोलॉजी सेंटर बन जायेगा। इस उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में कैंसर स्क्रीनिग पैकेज भी नि:शुल्क मिलेगा। इस पैकेज में कुल 11 प्रकार के महत्वपूर्ण जांच किये जायेंगे। इनमें रक्त से संबंधित संपूर्ण रक्त…
उमरिया। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां महुआ बीनने गए 14 वर्षीय युवक पर झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघिन ने हमला कर दिया है, बच्चे को घसीट कर लगभग 1 किलोमीटर दूर नाला में ले गई जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार कोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना वन विभाग को मिलने के बाद धमोखर रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार…
Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन टीएसपीसी के छह बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों में बालूमाथ निवासी सबजोनल कमांडर नारायण गंझू उर्फ आदित्य , पांकी निवासी आलोक यादव ,लेस्लीगंज निवासी एरिया कमांडर अमित दुबे, चतरा निवासी महेंद्र ठाकुर, चंदवा निवासी संजय उरांव और चतरा का इमरान अंसारी शामिल है।गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने चार राइफल, एक पिस्टल तथा 1100 से अधिक गोलियां बरामद की है। शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना…
Hazaribagh : रामगढ़ जिले के ग्राम अरगड्डा के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय जी को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सीसीएल (कोयला) क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्होंने सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा नेता रंजीत पांडेय को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी साथ ही उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और अनंत बधाई देते हुए उनसे उम्मीद और विश्वास किया कि आप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन…

