Barkatha : बरकट्ठा थाना परिसर में रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता ने किया। बैठक में सीओ श्रवण कुमार झा, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश्वर कुमार, पुलिस निरीक्षक मो इमदाद अंसारी, गोरहर थानाप्रभारी सोनू कुमार उपस्थित थे। बैठक में गोरहर और बरकट्ठा थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा के सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के तहत त्योहार को मनायें। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं प्रशासन के द्वारा तय किए…
Author: admin
Ranchi : श्री-श्री महावीर मंडल शिव मंदिर बहोदरी के कार्यकारणी सदस्यों ने बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता फूलचंद टोप्पो ने की। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष स्व. अनिल टाइगर के निधन पर रामनवमी पर्व में मंदिर परिसर पर अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता , किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र का उपयोग नहीं किया जाएगा । वक्ताओं ने कहा अनिल टाइगर कि निर्मम हत्या से आहत है। उनके द्वारा किए गए कार्य को भूलाया नहीं जा सकता । निर्णय हुआ कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार से भव्य आयोजन नहीं किया जाएगा । सादगी तरीके से…
Ranchi : क्षेत्रीय महावीर मंडल पिठोरिया की बैठक अध्यक्ष कृष्णा चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की घोषणा की गई। 5 अप्रैल दिन शनिवार को महाअष्टमी झांकी शोभायात्रा पिठौरिया चौक से संध्या 7 बजे निकाली जाएगी। 6 अप्रैल दिन रविवार को नवमी अखाड़ा निमंत्रण मोटरसाइकिल शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक (बंगाली होटल) के प्रांगण से अपराह्न 2 बजे निकाली जाएगी एवं झंडा मिलन समारोह बाजार टॉड पिठोरिया में शाम 5 बजे होगा। 7 अप्रैल दिन सोमवार विजयदशमी को अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता अपराह्न 2 से शुरू श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण पिठोरिया में की जाएगी। प्रतियोगिता में लाठी डंडा…
Ranchi : आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को रांची के रिंग रोड तुरूप स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इस कार्यशाला में पार्टी सुप्रीमो सह उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यशाला को पार्टी के विधायक निर्मल महतो, मुख्य प्रवक्ता सह प्रभारी डॉ देवशरण भगत भी संबोधित करेंगे। कार्यशाला का आयोजन पार्टी के संगठन को प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कार्यशाला में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड प्रभारी, पार्टी जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप…
Ranchi: राज्य में मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में कुछ देर में मौसम बदलने वाला है। इस दौरान आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की भी चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के 12 जिलों में आज से मौसम बदलेगा। मौसम का ये प्रभाव 4 अप्रैल तक दिखेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अगले दो दिनों तक होने वाली है। इस बदलाव से गरमी से राहत तो मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्रमोशन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके सफलता को मनाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव संचयिता सिंह के प्रेरणादायक वचनों से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिनमें नृत्य ,गायन ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों के लिए विशेष गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साह पूर्ण हो गया। साथ ही मास्टर और मिस,…
Ranchi : कांके प्रखंड के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें पाहन सहित अन्य लोग घायल हुए। इस घटनाक्रम पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। तो पिठोरिया चौक को बंद कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठ बालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके…
Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के बालू गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर झड़प देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गई। बताते चले कि मामला मंगलवार कि है जब आदिवासी समाज के लोग सरहुल जुलूस को लेकर सरना स्थल पर जाकर पारंपरिक पूजा कर घर लौट रहे थे। उसी समय दूसरे समुदाय के झंडे पर डीजे गाड़ी सट जाने को लेकर कहां सुन हुई। इसके बाद एक की ओर से दूसरे पक्षों में जमकर पत्थर बाजी की गई और महिलाओं के साथ पत्थर और लाठी डंडे कई महिलाओं के साड़ी तक खोलने…
Ranchi : श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब में मंगलवारी सह भव्य शोभायात्रा निकाल रहा है। रामनवमी से पूर्व आखिरी मंगलवारी में भव्य शोभायात्रा के साथ ही 101 किलो शुद्ध घी से निर्मित लड्डू का भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 9 बजे मंदिर परिसर से ढ़ोल नगाड़ो के साथ महाबली हनुमान जी के झंडे के साथ अंतिम मंगलवारी को निकाला गया। जिसमें भक्त लोग अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुँचे। इस अंतिम मंगलवारी को सफल बनाने मैं महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, गोपाल पारीक , संजय सिंह (लल्लू सिंह), प्रवक्ता नमन भारतीय,…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव के प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा निकाली जो बिरसा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विवि के मुख्य द्वार के निकट स्थित सरना स्थल तक गई। सरना स्थल पर पाहन द्वारा विधिवत पूजा की गई। जिसका समन्वयन छात्र अरविंद उरांव ने किया। कृषि महाविद्यालय सभागार में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के…

