Ranchi : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को सस्ती और हरित ऊर्जा मिल सके। बता दें कि PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को उनके घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे सौर ऊर्जा की स्थापना का खर्च कम…
Author: admin
Patratu : पीवीयूएन लिमिटेड के सीएसआर/सीडी समूह ने स्पर्श ई-वॉइस, स्वर्णरेखा महिला समिति, आह्वान और पीवीयूएनएल हेल्थ सेंटर के सहयोग से टीन हेल्थ फेयर 2025 का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सफलतापूर्वक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, प्रजनन और मासिक धर्म स्वास्थ्य, तथा किशोर पोषण जैसे विभिन्न स्वास्थ्य पहलुओं पर शिक्षित और सशक्त बनाना था। स्वास्थ्य मेले में आकर्षक रूप से सजे स्टॉल लगाए गए, जहां इंटरएक्टिव प्रदर्शन, ‘लर्निंग-बाय-डूइंग’ गतिविधियाँ और प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पतरातू और…
Bangluru : अदाणी समूह की रक्षा इकाई अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने डीआरडीओ के साथ मिलकर मंगलवार को ‘एयरो इंडिया’ प्रदर्शनी में भारत की वाहनों पर लगाई जाने वाली ड्रोन-रोधी प्रणाली को पेश किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली) डॉ. बीके दास ने यहां चल रही रक्षा प्रदर्शनी के दौरान इस प्रणाली को रक्षा विशेषज्ञों और उद्योग भागीदारों की उपस्थिति में पेश किया। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बयान में कहा कि यह अत्याधुनिक प्रणाली उभरते हवाई खतरों के खिलाफ भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूती देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियानों…
Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास आज सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी गुलाम हजरत (65) एक कार से पत्नी, बहू और…
गाजा पट्टी : गाजा पट्टी में इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच फिर लड़ाई छिड़ने के आसार हैं। हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया रणनीतिक मुलाकात के बाद कड़ा संदेश दिया है। हमास ने सोमवार को कहा कि वह शनिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई को फिलहाल स्थगित कर रहा है। द टाइम्स ऑफ इजराइल समाचार पत्र की खबर के अनुसार, हमास के सैन्य विंग के प्रवक्ता हुदैफा काहलौत उर्फ अबू ओबेदा ने कहा कि इजराइल ने तीन हफ्तों में समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया है।…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को लेकर जैक और जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दाे बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 2100 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें मैट्रिक के लिए 1305 और इंटर के लिए 795 परीक्षा केंद्र शामिल है।…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पचफ़ेडी में तीर्थ यात्रा बुकिंग कार्यालय का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मैडम माला तीर्थ यात्रा का बुकिंग पहली बार खुला हैं। अब यहां आसानी से लोग आ कर तीर्थ यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख रेणु देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया अशोक रविदास, समान ठाकुर, वादन महतो, सुनील चौधरी, नरेश चौधरी, छोटी यादव, भोला प्रसाद भाजपा, दुर्गा महतो, निरंजन, जसवा देवी, अरुण प्रसाद, केदार महतो, संजय चौधरी, कुमारी देवी, पवन कुमार, रामचंद्र प्रसाद, निरंजन कुमार, भुवनेश्वर…
Ahmedabad : अदाणी समूह ने मुंबई और अहमदाबाद में दो बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। इस परियोजना में अदाणी समूह के साथ अमेरिका की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था मायो क्लिनिक साझेदारी करेगी, जो तकनीकी सलाह और विशेषज्ञता प्रदान करेगी। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने यह खर्च उस 10,000 करोड़ रुपये के दान का हिस्सा बताया है, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने बेटे जीत की शादी के मौके पर की थी। बयान में कहा गया कि यह अस्पताल सभी वर्गों के लोगों के लिए सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा…
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इस दौरान 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति 15 फरवरी को बीआइटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर 14…
Ranchi : AIBEA संगठन की दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय महिला सम्मेलन अहमदाबाद में आठ और नौ फरवरी को आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन AIBEA के महामंत्री कॉम C H VENKATACHAM द्वारा किया गया. जिसमें झारखंड राज्य से भी विभिन्न बैंकों से सात महिला साथियों ने भाग लेकर 10 फरवरी को वापस रांची आ गई. एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश AIBEA यूनियन के अध्यक्ष कॉम वाई पी सिंह, उप महामंत्री सह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया झारखंड के महामंत्री कॉम दिनेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष कॉम सुनील कुमार, उपाध्यक्ष कॉम धनेश कुमार, संगठन सचिव अनंत, सहायक सचिव कॉम अलका कुमारी, कॉम प्रिया रागिनी मैडम,…

