Ranchi : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपनी 89वीं स्थापना दिवस को भव्यता और महत्वपूर्ण सामुदायिक कल्याण पहलों के साथ मनाया, जिसका मार्गदर्शन और नेतृत्व CRM मनीष कुमार ने किया। यह सुंदर अवसर GEL चर्च में शुरू हुआ, जहाँ एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। चर्च के पदाधिकरी के साथ CRM मनीष कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया और चर्च परिसर में “हूंडी” का उद्घाटन किया, जिससे इस दिन की महत्ता और बढ़ गई। इस अवसर पर बैंक ने झारखंड राज्य के विभिन्न स्थानों पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया। ये स्वास्थ्य शिविर समाज के कल्याण को बढ़ावा…
Author: admin
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अनुराग कुमार आनंद का नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु चयन किया गया है ।उक्त जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया की पूरे झारखंड राज्य से दो छात्रों का चयन इस कांफ्रेंस में भाग लेने हेतु किया गया है । साथ ही उन्होंने बतलाया कि उक्त कॉन्फ्रेंस तेलंगाना राज्य के तत्वावधान में 20 से 22 फरवरी 2025 को कान्हा शांति वनम, रंगा रेड्डी जिला, तेलंगाना में प्रस्तावित है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आने जाने…
Hazaribagh : इंडस्ट्री और एनवायरनमेंट के बीच के सूक्ष्म संबंधों से परिचित कराने का किया गया प्रयास: डॉ ए के साहा शनिवार को कैनरी बर्ड फेस्टिवल चल रहा है प्रक्रिया मे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के विद्यार्थी अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में कैनरी हिल में बर्ड क्वीज, पेंटिंग आदि रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं सम्मानित भी हुए। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तरफ से वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), पूर्वी, श्री विकास कुमार उज्जवल ने एक ट्रॉफी और बच्चो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। साथ ही साथ उन्होंने आगे भी बच्चो से नेचर के…
Barkatha: प्रखंड क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को एक जंगली हिरण का बच्चा भटककर गांव पहुंच गया और ग्रामीण अनिल कुमार पिता नुनु प्रसाद के घर में अचानक घुस गया, हिरण को देख परिवारजन आश्चर्यचकित रह गये और इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों को दिए और ग्रामीणों की मदद से हिरण के बच्चे को पकड़ लिया । हिरण पकड़ने के बाद ग्रामीण अनिल कुमार ने इसकी सूचना पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद को दिया, तत्पश्चात पूर्व मुखिया के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थल पर भेजा जा सके।…
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार द्वारा रविवार को बड़कागांव के बरसोपानी में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विभागाध्यक्ष ने छात्रों को वहां के पौधों की जनकारी देते हुए बताया की बरसोपानी की गुफा में नमी और आद्रता होने के कारण वहां निम्न वर्गीय पौधों की भरमार है। छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार के शैवाल (एल्गी), लिवरवर्ट (ब्रायोफाइट) और फर्न (टेरीडोफाइट) के अनेक नमूने पूरे उत्साह के साथ एकत्रित किए। इन एकत्रित किये गए पौधों के नमूनों को विद्यार्थी विस्तृत रूप में पढ़ेंगे। विभागाध्यक्ष ने बताया की…
Ranchi: मिंज कॉप्लेक्स योद्धा एकेडमी सपारोम में रविवार को रांची जिला सीलमबम एसोसिएशन के गठन के लिए एक आम सभा की मीटिंग की गई। रामस्वरूप कुमार एवं विनीत कुमार यादव के अध्यक्षता में ये मीटिंग संपन्न हुई । मीटिंग के समस्त लोगों के साथ या निर्णय लिया गया कि रांची जिला सीलमबम एसोसिएशन की कमेटी का गठन किया जाए ताकि रांची के बच्चे भी राज्यस्तरीय और राष्ट्रस्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सके । इस मीटिंग के मौके पे संदीप कुमार, मास्टर कलीम खान, मास्टर शकील अंसारी, मास्टर जमील अंसारी , दीपक सिंह, देवानंद सेठ, आशुतोष कुमार, दिव्या कुमारी, जय गोविंद…
अदाणी समूह गीताप्रेस से छपी आरती संग्रह की 1 करोड़ प्रतियों का कर रहा है वितरण आरती संग्रह का संकलन सनातन साहित्य के पुरोधा और स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार ने किया साल 1953 में छपा था आरती संग्रह का पहला संस्करण अब तक छप चुके हैं 97 संस्करण अब ऑनलाइन भी लोकप्रिय हो रहा है सनातन साहित्य महाकुंभ : सनातन संस्कृति के आकर्षण में बंधे दुनियाभर से श्रद्धालु महाकुंभ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब तक महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच चकी है। इस मौके पर न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी…
Barkatha : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित कन्या +2 उच्च विद्यालय बेलकपी में दसवीं व बारवीं के विद्यार्थियों का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास व संचालन संजय कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि आगामी 11 तारीख से आपलोगों की परीक्षा प्रारंभ है। परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले अवश्य पहुंचे ताकि कोई हड़बड़ी न हो ।कहा मुझे विश्वास है आप सभी उन चुनौतियों का सामना बेहतर रूप से करने में सक्षम होंगे।वहीं शिक्षक मुकेश पांडेय ने कहा कि आपको अपने सपनों…
Barkatha : झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के बरकनगांगो पंचायत में विशेष मनरेगा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सरयू प्रसाद ,रोजगार सेवक नारायण प्रसाद की मौजुदगी में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो को मनरेगा संबंधित कार्यों की जानकारी आदान प्रदान किया गया। इस निमित पंचायत सचिवालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में रोजगार सेवक नारायण प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत के सभी मार्ग से रैली भ्रमण करते हुए पंचायत में 100 दिन कार्य किए मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं मजदूरों के मांग पर जॉब कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर…
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता के विजेता का खिताब कीट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के नाम रहा। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान, पश्चिम बंगाल उपविजेता बना। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग छत्तीसगढ़ की टीम रही। बता दें कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के नियमों के अनुसार अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन पहले नॉकआउट पद्धति से और बाद में लीग पद्धति से किया जाता है। इसी के तहत उपरोक्त चारों विश्वविद्यालय दल अपने-अपने पुल में विजेता होकर लीग में प्रवेश प्राप्त किया।…

