Author: admin

Patratu : बसन्त मेला को लेकर प्रकाशित समाचार पर स्वर्ण रेखा महिला समिति ने स्पस्टीकरण देते हुए कहा है कि स्वर्ण रेखा महिला समिति, PVUNL, पतरातू का एक कल्याणकारी संस्था है और इसके द्वारा आस-पास के ग्रामो में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का पीवीयुएनएल के स्थापन के समय से निष्पादन किया जा रहा है। समिति कि महिला सदस्यों द्वारा बाल भवन, (आस-पास के ग्राम के बच्चों के सर्पूण विकास हेतू विविध कार्यक्रम), महिलाओ के शस्शक्तिकरण हेतू सिलाई प्रशिक्षण, ब्युटिशियन प्रशिक्षण मशरूम प्रशिक्षण, स्कूल बच्चियों के सवास्थ्य एवं मानसिक जगरूगता कार्यक्रम, गरीब व असाहयो के मध्य सामाग्री वितरन इत्यादि कार्य निरन्तर किये…

Read More

Ranchi : राष्ट्रीय क्लेफ्ट दिवस 8 फरवरी को मनाया जाता है । बच्चों के क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) पर केंद्रित दुनिया की सबसे बड़ी एनजीओ स्माइल ट्रेन इंडिया ने पारस हेल्थकेयर हाॅस्पिटल के साथ अपनी साझेदारी की है। जिसके तहत रांची में स्थित पारस हाॅस्पिटल में जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। पारस हाॅस्पिटल में नए क्लेफ्ट सेंटर में पूरे साल मरीजों के लिए निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में क्लेफ्ट सर्जरी सर्जन डॉ. सोम रंजन पाठक कर रहे है। डाॅ सोम रंजन 2019 से स्माइल ट्रेन से जुड़े हुए हैं।…

Read More

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी।

Read More

Hazaribagh : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति स्वर्गीय विनोदिनी तर्वे के नाम से स्थापित बिनोदिनी पार्क में सभी आयोजन किए गए। मुख्य अतिथि हजारीबाग पुलिस अकादमी के निदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा के आगमन के साथ ही उद्घाटन समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के स्वागत में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, मेरू के ब्रास बैंड ने बैंडमास्टर जी. टी. दामले के निर्देशन में शानदार धुन बजाकर माहौल को रोमांचक बनाया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने जब राष्ट्रीय तिरंगा को फहराया,…

Read More

Barkatha : प्रखंड अंतर्गत चेचकपी पंचायत सचिवालय के सभागार मे गुरूवार को पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह सभा प्रत्येक वर्ष पंचायत सचिवालय चेचकपी में आयोजित की जाती है ।वहीं सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीता देवी के द्वारा किया गया। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य 2025/26 की योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा आवंटित किया जाएगा उससे पंचायत के प्रत्येक गांव में विकास का काम करना रहा। वहीं नाली का निर्माण, पीसीसी पथ, स्नान घाट तथा कई अन्य तरह की योजना का चयन पंचायत में प्रत्येक गांव से किया गया। मौके पर…

Read More

Barkatha : एकादशी कार्तिक उद्यापन को लेकर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलैया में जगदीश प्रसाद, पत्नी हुलसी देवी के द्वारा कलश यात्रा गुरूवार को निकाली गई। कलशयात्रा में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्या कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद,भाजपा नेता सह दिशा सदस्य रामचंद्र चौधरी,रीतलाल प्रसाद उपस्थित हुए।मौके पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों के द्वारा 101 महिला/कन्या के सर पर कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया गया । इस दौरान कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर नगरभ्रमण करते हुए उतरवाहिनी नदी में मंत्रोचार करते हुए जल भर…

Read More

Mahakumbh Nagar : सनातनी परंपरा का प्रतीक महाकुम्भ के मूल में आध्यात्मिकता है। विश्वभर में रचने-बसने वाले सनातनियों को प्रत्येक छह वर्ष पर लगने वाले कुम्भ और 12 साल पर लगने वाले पूर्ण कुम्भ की प्रतीक्षा रहती है। लेकिन इतनी ही प्रतीक्षा संन्यास की राह पर चल पड़े नागा साधुओं को भी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुम्भ के ही अवसर पर उन्हें नागा साधु की पदवी मिलती है। इस महाकुम्भ में भी अलग-अलग अखाड़ों के करीब 8500 साधु नागा के रूप में अभिषिक्त हुए। इसमें जूना अखाड़ा, महानिर्वाणी, निरंजनी, अटल, आवाहन और बड़ा उदासीन में संन्यासी बनाए गए हैं।…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को कोलकाता पहुंचे। वे बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन में आयोजित दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस समिट का आयोजन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए गणमान्य व्यक्तियों, उद्यमियों और निवेशकों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर डेलीगेट्स को संबोधित किया और व्यापार व निवेश को लेकर अपने विचार साझा किए।

Read More

Ahmedabad : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी से पहले अदाणी परिवार ने ‘मंगल सेवा’ की घोषणा की है, जिसके तहत नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले जीत अदाणी ने अपने घर पर 21 दिव्यांग नव-दंपतियों से मुलाकात की और इस पहल की शुरुआत की। जीत अदाणी 7 फरवरी 2025 को दिवा शाह से गुजरात के अहमदाबाद में शादी करने जा रहे हैं। बेटे की शादी से पूर्व…

Read More

Ranchi : आम लोग एक बार फिर से राजभवन उद्यान का दीदार कर सकेंगे। राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है। कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक प्रवेश कर सकता है। प्रवेश आवश्यक जांच के बाद ही मिलेगा। सभी आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। उद्यान सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा। लोगों को अधिकतम 30 मिनट तक उद्यान में रहने की अनुमति मिलेगी। राजभवन लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है।…

Read More