दो दिनों में 5.5 लाख लोगों को मिला मुफ्त खाना 22 दिनों में 1 लाख 50 हजार किलो से ज्यादा सब्जियां, 1 लाख 35 हजार किलो से ज्यादा दालें और 19000 किलो से ज्यादा देसी घी का इस्तेमाल Prayagraj : सोमवार यानी 3 फरवरी 2025 को महाकुंभ का दूसरे सबसे पवित्र स्नान का दिन रहा। देश-दुनिया से लोग प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने त्रिवेणी में डुबकी लगाई। प्रयागराज में आध्यात्म का महाकुंभ तो चल ही रहा है साथ ही सेवा और सत्कार का महाकुंभ भी जारी है। ऐसे ही एक महाकुंभ का भागी बन रहा है अदाणी और इस्कॉन का साथ।…
Author: admin
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग सभागार में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के हाथों सम्मानित किया गया। बता दें कि बीते 08 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक कोलकाता के सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय में आयोजित 38वां पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में प्राध्यापिका कुमारी सीमा व शिवदेव कुमार के नेतृत्व में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने 17 विधाओं में भाग लिया था, जिसमें पांच पुरस्कार अपने नाम किए थे। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो…
Dhanbad : धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में मंगलवार काे झारखंड मुक्ति मोर्चा के 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, तमाम विधायक और पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये पाने के लिए जरूरत पड़ने पर झारखंड के कोयला खदानों को बंद कर तक कि बातें कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में लोगों की सेवा करते-करते हमारे दो मंत्री शहीद हो गए।…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत तुइयो मे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भगवती,हनुमत सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाल गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी,बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी ,उप प्रमुख सुरजी देवी ,मुख्य पुजारी डॉ० आई पी भारती ने महिलाओं व बालिकाओं को कलश देकर व फीता काटकर किया।कलश यात्रा मे 11 सौ महिला व कुवांरी कन्या शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए बरसोती नदी में मंत्रो उच्चारण के बाद कलश में जल भर…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी में निजी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास करने को लेकर बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया गया है। इस बाबत ग्राम बरकट्ठा निवासी नसीम खान व साहिद शेख ने लिखित शिकायत बरकट्ठा थाना में किया है। जिसमें लिखा है कि ग्राम घंघरी में मेरा जमीन जिसका खाता नंबर 13, प्लाट नंबर 884 है। जिस पर ग्राम घंघरी निवासी सत्तार अंसारी, साबीर अंसारी दोनों पिता सोबराती मियां तथा दिलीप भुइयां टिलीया के द्वारा बराबर अवैध रूप से कब्जा का प्रयास किया जाता है। बताया कि 25 दिसंबर को उपरोक्त लोगों के द्वारा उक्त स्थान…
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। बुधवार को स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बिनोदिनी पार्क को रंग बिरंगे फूलदार पौधो से सजाने के कार्य को संपन्न किया। पूरे कार्य को विभागाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ केदार सिंह, विभाग के प्राध्यापक डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत एवं डॉ राजू राम ने श्रमदान कर विश्वविद्यालय के समक्ष एक मिसाल कायम किया। विभाग के कर्मचारी बैजनाथ यादव एवं पूर्व विद्यार्थी सर्वेश एवं तारकेश्वर ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग…
Ranchi : स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत क्षितिज मूक-बधिर स्कूल, रांची का दौरा किया। इस दौरान क्लब की ओर से स्कूल के लगभग 60 बच्चों को भोजन के पैकेट, स्टेशनरी और छात्रावास के लिए आवश्यक बर्तन वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब की अध्यक्षा, रेखा जैन ने कहा, इन विशेष बच्चों की मदद करना हमारा सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि हमारा मिशन है। हम भविष्य में भी यह सहयोग जारी रखेंगे। यदि हम उनके जीवन में थोड़ी भी खुशी और सहूलियत ला सकें,…
Ranchi : इंडियन बैंक ने होटल ली लैक सरोवर, रांची में मंगलवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), रांची की 31 वीं बैठक का आयोजन किया। बैठक में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के डॉ. विचित्रसेन गुप्त, उप निदेशक विशेष रूप से आमंत्रित थे। नराकास (बैंक) रांची के अध्यक्ष एवं इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक राम स्वरूप सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, प्रेम रंजन प्रसाद सिंह एवं उप निदेशक डॉ. विचित्रसेन गुप्त द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा, यूनियन बैंक के महाप्रबंधक बैजनाथ सिंह, इंडियन बैंक के उप अंचल प्रबंधक…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक और काल्पनिक पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में सभी हाउस में एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत की, पारंपरिक बॉलीवुड और पश्चिमी नृत्य शैलियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुष्मिता साहू, नेहा…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अशोक कुमार और मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एसआर नटेश ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

