Author: admin

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची परिसर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा कि खेती-किसानी और कृषि अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। झारखंड जैसे राज्य के लिए एग्रीकल्चर एक महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की 80 फिसदी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। ये लोग खेती-बाड़ी के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करते हैं। वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है। राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष डॉ० नटवा हांसदा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 09 फरवरी 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कोल इंडिया मैराथन के तृतीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

Read More

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव की आज हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) को पछाड़ते हुए बहुमत के आंकड़े से आगे जाती दिख रही है। भाजपा को अब तक हुई मतगणना में 47 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल हुए हैं। आआपा को 43 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस 6 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत निर्वाचन आयोग के 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 45 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 25 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। अन्य पार्टियां और…

Read More

Ralegan Siddhi (Maharashtra) : प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने डेढ़ दशक पहले नई पार्टी आआपा पर भरोसा किया था। दिल्ली में शराब की दुकानें बढ़ाने पर दिल्ली के लोग आआपा से नाराज हो गए। इससे दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई। आआपा का खराब प्रदर्शन इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। यह…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को बकाया राशि दिए जाने वाले आदेश की गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों का ध्यान भटका कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के अगस्त में मिनरल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं अन्य के मामले में ऐतिहासिक निर्णय दिया था । सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस निर्देश में यह स्पष्ट किया था कि यह आदेश उन सभी राज्यों पर भी लागू होगा जो इस केस में पार्टी नहीं थे। प्रतुल शुक्रवार को प्रदेश…

Read More

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मरांडी ने कहा कि कामेश्वर चौपाल सहज, सरल और कुशल संगठनकर्ता थे। वे एक प्रभावशाली वक्ता भी थे और उनका संपूर्ण जीवन राम कार्य और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समर्पित रहा। उन्होंने राम को केवल आराध्य नहीं, बल्कि राष्ट्र पुरुष के रूप में माना और इस विचार को गांव-गांव तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनके साथ विहिप में संगठन कार्य…

Read More

Ranchi : रांची में 10 से 15 फरवरी तक 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को राज्यपाल करेंगे। साथ ही 15 फरवरी को समापन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देशन में ड्यूटी मीट का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में किया जाएगा। शुक्रवार को सीआईडी मुख्यालय में स्पेशल ब्रांच आईजी प्रभात कुमार और सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज की ओर से संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कि अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह पंचायत अंतर्गत डोंहारा में बुधवार गुरुवार रात्रि 11:00 बजे विश्वकर्मा म्यूजिकल और जागरण ग्रुप की ओर से सरस्वती पूजा के उपलक्ष में भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सुनील पांडेय, श्याम किशोर सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार गिरी, विहिप अध्यक्ष शिवलाल यादव, सिकंदर राम ,छोटी राम संतोष कुमार के अलावे अन्य लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया जिससे रात भर कार्यकर्ता झुमते नजर आए।

Read More

Barkatha : प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख रेनू देवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने झारखंड सरकार के विशेष निर्देश के आलोक में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक मनरेगा दिवस मनाना है। इसी आलोक में पूरे एक सप्ताह का अलग अलग कार्यक्रम तय है। मनरेगा का प्रचार प्रसार जोर शोर से कराते हुए मजदूरों को मनरेगा के योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रेरित करना है। साथ ही जो कर्मी बेहतर कार्य किए है उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बी एफ टी में दिलीप दास, उमेश प्रसाद, पंचायत सचिव धनेश्वर गोप,…

Read More

Ahmedabad : महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है। गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य , शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च…

Read More