Author: admin

Badkagaon : सोमवार को डॉ अंबेडकर नगर (महू), मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान की विशाल रैली में सम्मिलित होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेतागण द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत किया गया जहां एयरपोर्ट में पहले से ही कांग्रेस के बड़े नेता व कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा प्राप्त सम्मान एवं स्वागत के लिए अंबा प्रसाद ने हृदय से धन्यवाद किया। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि इस रैली का…

Read More

Mahakumbh: महाकुंभ 2025 का सबसे बड़ा दिन मौनी अमावस्या को माना गया है। यह पवित्र दिन 29 जनवरी 2025 को आ रहा है और अब इसमें 48 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। जहां एक तरफ देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का सैलाब प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने को बेताब है वहीं पर प्रशासन इसकी तैयारी में चाक-चौबंद है। मेला क्षेत्र में वाहनों का आवागमन फिलहाल पूरी तरह से रोक दिया गया है और शहर में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। पाबांदियों के बाद भी थक कर मेला क्षेत्र में पहुंचने वालों का…

Read More

New Delhi : केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा की है। शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण,…

Read More

Ranchi : हेमंत सरकार ने सहारा समूह के निवेशकों को राहत देते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सहारा समूह को 15 दिनों के भीतर 400 करोड़ रुपये की रकम निवेशकों को लौटाने का आदेश दिया है। अगर इस अवधि में राशि वापस नहीं की गई, तो समूह के निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सहारा इंडिया की लीगल टीम को इस संबंध में स्पष्ट चेतावनी दी है। यह अल्टीमेटम रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में विश्व भारती जनसेवा संस्थान और सहारा इंडिया की लीगल टीम के बीच हुई बैठक में दिया गया।

Read More

Noida : जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) में पीजीडीएम बैच 2022-24 के दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, और लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह (अकबरपुर, कानपुर) उपस्थित रहे। समारोह में जीआईएमएस के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश सिंह और निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम भी मौजूद थे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधनों में छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें समाज…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में शनिवार को एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा…

Read More

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में दोनों आंखों से नहीं देख पाने वाले 31 वर्षीय पप्पू कुमार का सफल इलाज किया गया है। न्यूरोमाइलाइटिस ऑप्टिका स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एनएमओएसडी) से पीड़ित इस मरीज का इलाज पारस हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया। इस संबंध में डॉ संजीव ने कहा कि यह मरीज करीब 15 दिन पहले पारस हॉस्पिटल में आंखों की समस्या को लेकर पहुंचा। इस मरीज की समस्या थी कि यह दोनों आंखों से नहीं देख पा रहा था। आंख की रोशनी पूरी तरह से चली गई थी। मरीज की आंखों पर…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार के ऊर्जा विकास निगम से 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में झारखंड एटीएस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित के घर से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने शनिवार को बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से लगभग 109 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में जांच जारी है। इस दौरान एटीएस ने…

Read More

Ichak : एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन के छात्रों ने तिरंगा सामान यात्रा निकाला गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हाथों में लेकर विद्यालय से निकालकर लोगों को गणतंत्र दिवस का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया। बच्चों ने विद्यालय से निकलकर बागी चौक, भिठुवा चौक, पासवान मोहल्ला, मदरसा चौक, जतराही होते हुए पुरना डीह, मंझला डीह से मड़प्पा डुमरौन के रास्ते वापस विद्यालय तक यात्रा की। जिसमें विद्यालय के सैकड़ो बच्चे शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण किशोर मेहता ने बच्चों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए कहा…

Read More

Patratu : पीवीयूएनएल द्वारा शुक्रवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ पुलिस को 10 टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक सभी गश्ती आवश्यक उपकरणों के साथ प्रदान की गई। पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरके सिंह ने इन बाइकों को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार को औपचारिक रूप से सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और पीवीयूएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने पीवीयूएनएल द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये बाइक पुलिस बल की दक्षता को और अधिक…

Read More