पूर्वी सिंहभूम। गुरुवार सुबह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास एक सड़क हादसे में एक महिला और दो स्कूली बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो चालक नशे की हालत में और तेज गति से वाहन चला रहा था। ईस्ट प्लांट बस्ती के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण…
Author: admin
Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय ने सिलिकोसिस पीड़ितों से संबंधित रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर देने का निर्देश दिया था, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को नहीं मिली है। इसके कारण 1316 सिलिकोसिस पीड़ित मरीजों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। Occupational Safety & Health Association of Jharkhand (OSHAJ) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर के चार प्रखंडों में 2007 से 2024 के बीच 1356 सिलिकोसिस पीड़ितों का विवरण दिया था। संगठन ने बताया कि इनमें से अब तक सिर्फ 37 लोगों को ही मुआवजा मिला है, जबकि बाकी मामलों की जांच…
पूर्वी सिंहभूम। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, वहीं बाजार में इसकी कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। शहर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित काबरा गैस एजेंसी में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर की…
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने मामले में सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश भी दिया है। इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एस.वी. राजू, अधिवक्ता एके दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। वहीं राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय…
Hazaribagh : रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर Pradeep Prasad ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक इस फैसले के विरोध में सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर हिंदू पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की Ram Navami पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक विशेष विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक युगल ठाकुर को उनके सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर पूर्व प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया। जिप सदस्या कुमकुम देवी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। प्रमुख…
Ranchi। राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी में एक सेना के जवान के खुदकुशी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। मृत युवक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। वह सेना का जवान था और दिल्ली में पोस्टेड था। वहीं, मृतक के पिता प्रमोद कुमार और पत्नी ने हत्या कर खुदकुशी दिखाने का आरोप लगाया है।…
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति को रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका अब तक किए गए हमलों से 20 गुना ज्यादा ताकतवर जवाब देगा। ट्रंप ने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाएगा, जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि यदि ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की, तो उसके लिए एक राष्ट्र के रूप में दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव…
Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया यात्रा के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) और यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा शामिल थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को विभिन्न…
देवरी: 08 मार्च 2026, रविवार को सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति, थाना मोड़ देवरी की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूजा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय दुकानदार भाइयों की मौजूदगी में इस वर्ष के चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कलश स्थापना से 12 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति ने सुरक्षा, शांति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूर्व में गठित पूजा कमिटी को पुनर्गठित किया और उन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी…

