धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में धामनोद थाना क्षेत्र के राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे ब्रेक फेल होने बेकाबू ट्राला ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे में इंदौर के एक होटल व्यवसायी समेत तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग झुलस गए। बताया गया है कि इंदौर की तरफ से आ रहा यह ट्राला ब्रेक फेल हो जाने की वजह से घाट उतरने के दौरान दूसरी लाइन में इंदौर की ओर जा…
Author: admin
यरुशलम। युद्ध के चलते क्रिसमस पर ईसा मसीह की जन्मभूमि बेथलेहम में संभवत: पहली बार सन्नाटे के हालात रहे। वहां रहने वाले ईसाइयों ने गिरजाघर में एक मोमबत्ती जलाकर फलस्तीनी क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना की। बेथलेहम इजराइल के कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक का शहर है। इजराइली वायुसेना के हवाई हमले मध्य रात्रि से कुछ पहले शुरू हुए और उसके बाद सुबह तक अनवरत जारी रहे। इस हमल में 100 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। गाजा में 11 हफ्ते से जारी लड़ाई में रविवार-सोमवार की रात सबसे ज्यादा खूनखराबे वाली रही। बीती…
मुंबई। फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह पर रोका गया विमान आज सुबह लगभग चार बजे मुंबई पहुंच गया। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास के वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह चार्टर विमान (एयरबस ए340) 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान कई दिन से फ्रांस में फंसा था। दो नाबालिग समेत 25 लोग फ्रांस में ही रुक गए हैं। इन लोगों ने फ्रांस से शरण मांगी थी। विमान के वैट्री से मुंबई के लिए उड़ान भरने पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह 10ः30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के मार्च पास्ट को झंडी भी दिखाएंगे। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई। पीआईबी के विज्ञप्ति के अनुसार, वीर बाल दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की पुण्य स्मृति में मनाया जाता है। पिछले वर्ष जनवरी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को…
Ranchi : आज दिन शनिवार को चान्हों स्थित बाघवार एकेडमी की ओर से कक्षा – 3 से कक्षा -6 तक के बच्चों को पिकनिक के लिए बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी ले जाया गया। जैविक उद्यान जाने को लेकर बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक और अन्य कर्मचारीगण भी काफी उत्साहित थे। बच्चों को विद्यालय के बसों में ले जाया गया। यात्रा से पूर्व बच्चों को विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार एवं प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने शुभकामनाए दीं तथा अनुशासन में रहते हुए यात्रा एवं पिकनिक दोनों का भरपूर आनंद लेने की सलाह दी । वहां पहुंचकर सभी बच्चे पंक्तिबद्ध होकर एक-एक…
रांची। वीर शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति के जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार ने शहीद निर्मल महतो के सपनों के अनुरूप काम किया है। झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन के निरंतर आशीर्वाद से मैं निर्मल दा के सपनों को साकार कर पा रहा हूं। आने वाले 10 वर्षों में…
रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्रभक्त विराट व्यक्तित्व का नाम है अटल बिहारी वाजपेयी। ऐसा व्यक्तित्व जो कुशल संगठक हो, दूर दृष्टा राजनेता हो, अजात शत्रु हो, कवि, लेखक हो, ओजस्वी वक्ता हो विरले ही जन्म लेते हैं। कर्मवीर सिंह ने कहा कि युगों-युगों तक झारखंड निर्माता अटल जी याद किए जाएंगे। अटल जी ने जो कहा वह किया। झारखंड की जनता उन्हें कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही…
मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हाल ही में टेस्ट मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को भी टेस्ट में पटखनी दे दी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया। एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 406 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली 219 रन पर सिमट गई थी। इससे भारत को पहली पारी में 187 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद…
काठमांडू/अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मां सीता के मायके जनकपुरधाम से ‘भार’ भेजा जाएगा। मिथिला परंपरा के अनुसार इस ‘भार’ को जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के नेतृत्व में समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने दी। उन्होंने ‘भार’ का हिस्सा बनने के लिए जनकपुरधामवासियों का आह्वान किया है। इच्छुक लोग अपना ‘भार’ तीन जनवरी तक जानकी मंदिर में जमा करा सकते हैं। ‘भार’ के रूप में 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मखाना, वस्त्र, आभूषण, चांदी के बर्तन आदि सामग्री अयोध्या भेजी जाएगी। महंत राम…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के…

