Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन सक्रिय है। इसी के निमित उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा। https://pratahnewz.com/books-of-classes-1-to-8-of-these-schools-will-be-changed/ 31 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हज़ार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे, वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा। उन्होंने भवन निर्माण के…
Author: admin
Ranchi। राज्य के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ की किताबें अगले साल से बदल जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नई किताबें मिलेंगी। नई किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं।कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे। एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
New Delhi : लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को तलब किया है। टीएमसी सांसद पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप है और लोकसभा की एथिक्स कमेटी मामले की जांच कर रही है। इससे पहले गुरुवार को महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई ने विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाया और सारे तथ्यों को कमेटी के सामने रखा। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा…
Lucknow। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर उपेन्द्र अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि फर्जी वेबसाइट बनाकर विश्व कप-2023 के भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच के टिकट बेचे गए। इसे जांच पड़ताल में सही पाया गया। बताया कि दोषियों के खिलाफ मुकदजा दर्ज कर आईसीसी और बीसीसीआई को भी इसकी जानकारी भेज दी गयी है। उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारत और इंग्लैंड का किक्रेट मैच लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होना तय है। इसके लिए जालसाज अपनी योजना से फर्जी टिकट बेचकर लोगों को चुना लगा रहे हैं। इस सूचना के…
Deoghar। देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के अजय बराज के सिकटिया डैम में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बांसडीह गांव निवासी राजदेव राय के परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में छोटा बेटा मुकेश राय (27), बहू लवली देवी (22), दो साल की मासूम जीवा कुमारी और चार माह के नवजात के साथ मुकेश राय के रिश्तेदार रोशन चौधरी भी शामिल हैं। बताया जाता है कि मुकेश राय बोलेरो से पत्नी लवली देवी, साला रोशन चौधरी व बच्चों संग विजयदशमी के मौके पर…
Ranchi। झारखंड स्थापना दिवस पर हेमंत सरकार विद्यार्थियों को छात्रवृति देगी। विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृति को लेकर राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसको लेकर कल्याण विभाग एक हेल्पलाइन जारी करेगी। विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिले और उन्हें छात्रवृति पाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कल्याण विभाग प्रयास कर रही है। 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की जाएगी। राज्य स्थापना दिवस पर कई अन्य योजनाओं की लॉन्चिंग होगी तथा नीति लागू की जाएगी। उस दिन विद्यार्थियों को के लिए हेल्पलाइ सेवा भी…
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई माह से चल रही अटकलों के बीच ताजा जानकारी यह है कि उन्हें कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा है। इससे संबंधित खबर को टेलीग्राम ग्रुप जुनरल एसवीआर ने साझा किया है। इस खबर के मुताबिक पुतिन को रविवार रात करीब 9.05 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास गिरा हुआ पाया गया। उनके सुरक्षाकर्मी शोर और पुतिन के फर्श से टकराने की आवाज सुनकर कमरे में दाखिल हुए थे। टेलीग्राम ग्रुप की तरफ से लिखा गया है, संभव है जब राष्ट्रपति पुतिन जब…
Kolkata। पश्चिम बंगाल में नवमी के बाद दसवीं यानी मंगलवार को भी दोपहर को रुक-रुक कर शुरू हुई हल्की बारिश के बावजूद पूजा घूमने के लिए निकले लोगों के उत्साह मैं कोई कमी नहीं आई है। शहरों व कस्बों में बड़ी संख्या में लोग दशहरा के अंतिम दिन विसर्जन से पहले कम भीड़ के बीच पूजा पंडालों में देवी दुर्गा का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े हैं। कोलकाता, सिलीगुड़ी, हावड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर और कल्याणी में प्रसिद्ध पंडालों के बाहर दोपहर को भी लोगों का हुजूम उमड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दशमी के अवसर पर राज्य के लोगों को…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा चारों शंकराचार्य शामिल होंगे। देशभर के विभिन्न मत पंथों के करीब चार हजार साधु संत, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 10 हजार अति विशिष्ट अतिथि इस पल के साक्षी बनेंगे। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देश-दुनिया में लाइव प्रसारण किया जायेगा। इसकी व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रहेगी। इस दौरान अयोध्या आने वाले अतिथियों के ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा…
Ranchi। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची। आयोजकों ने खिलाड़ियों को पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया।एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। झारवीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिपखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिपखिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप पहुंचाया गया। जापान की टीम के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार सहित कई…

