Author: admin

Ranchi। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता को कई तोहफे देंगे। इसी दिन से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होगा। इस अभियान के तहत लोगों से विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का आवेदन लिया जाएगा और निर्धारित समय में उसे पूरा किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ही रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। यह अस्पताल 250 बेड का होगा। पहले चरण में यहां…

Read More

Kolkata। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का त्योहार आयोजित हो रहा है। इस बीच बारिश खलल बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है। वैसे मौसम विभाग में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में नवमी यानी रविवार के दिन बारिश की संभावना…

Read More

नवादा। नवादा जिले में तिलैया-रेलखंड पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्लांट से एक करोड की मशीनरी पार्ट्स की चोरी हो गई। शनिवार की रात चोरों ने इस बडी घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक प्रेम कुमार सिंह ने रजौली थाना में रविवार को आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि ईस्ट रेलवे ने आर. आर. कंस्ट्रक्षन कंपनी एंड जेजे प्राइवेट लिमिटेड को इस रेलखंड पर टनल निर्माण का टेंडर दिया है। 1100 मीटर टनल का निर्माण किया जाना है। जिसपर 56 करोड रुपये खर्च होना है। एक साल…

Read More

Ranchi। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में रात के दौरान सिहरन बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार को रांची का अधिकतम 27 तापमान और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के तापमान से कांके और आसपास का तापमान करीब दो डिग्री नीचे आ गया है। हालांकि, दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप खिल रही है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आ रही है। https://pratahnewz.com/preparation-for-international-hockey-tournament-in-jharkhand/ रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि पूरे राज्य से मानसून की…

Read More

Ranchi। झारखंड इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।एफआईएच ने महिला एफआईएच हॉकी (फिह हॉकी) ओलंपिक क्वालिफायर को चीन के चांगझौ से रांची में स्थानांतरित कर दिया है। यह फैसला चीनी महिला हॉकी टीम द्वारा हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में जीत दर्ज कर पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने के बाद तय हुआ। महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर 13 से 19 जनवरी, 2024 तक रांची (झारखंड) के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा आठ टीमें पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अर्हता…

Read More

Ranchi। दुर्गा पूजा के दौरान रांची में 22 से 24 अक्टूबर तक 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे और पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस से सेवा बहाल रहेगी। इस संबंध में रांची डीसी सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए कई निर्देश दिये हैं। इसके तहत आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया है। इनमें चिकित्सक, सपोर्टिंग स्टाफ और एंबुलेंस चालक की तैनाती की गयी है। चिकित्सा दल को जिला भंडार से आकस्मिक उपचार सामग्री,…

Read More

Koderma। जिले के सदर प्रखंड के बलरोटांड़ और गोसाईंटोला में चाट और गुपचुप खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। शनिवार सुबह बीमार लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। ऐसे में लोगों ने हंगामा किया। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी का इलाज शुरू किया गया। बीमार सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। डीसी मेघा भारद्वाज ने सभी के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद ही छुट्टी देने की बात कही है। बताया जाता है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के…

Read More

Ranchi। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय (NTPC Coal Mining Headquarters) और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NTPC Mining Limited) ने शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, रांची में सीएसआर पहल के तहत पुलिस को 50 बॉडी बॉडी-वॉर्न कैमरे दिए। जीएम (प्रभारी) अनिमेष जैन, एनटीपीसी सीएमएचक्यू और सीईओ, एनएमएल ने कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक (आईपीएस), रांची के यातायात पुलिस श्रीनिवास के मूर्ति, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में बॉडी-वॉर्न कैमरा सौंपा। https://pratahnewz.com/indias-gaganyaan-mission-isro-launches-abort-mission-1-tv-d1/ एनटीपीसी से बॉडी-वॉर्न कैमरे प्राप्त करने के बाद, एसपी (यातायात पुलिस) ने यातायात कर्मियों को सौंप दिया, कैमरा उपलब्ध कराने में एनटीपीसी के प्रयासों की सराहना किया और कहा कि बेहतर पारदर्शिता के…

Read More

Ranchi: त्योहारों के इस ख़ास दौर में चार पहिया वाहनों के प्रति ग्राहकों के रूझान और उनकी सहूलियत को देखते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया ने रांची के प्रमुख वाहन डीलर्स शोरूम के साथ त्वरित वाहन ऋण प्रसंस्करण के लिए संयुक्त रूप से स्टॉल लगाना जारी रखा है। इसी क्रम में शनिवार को एस एस मोटोजेन टाटा, फेयरडील हुंडई तथा बासुदेब टाटा के साथ संयुक्त रूप से बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा स्टाल लगाया गया। बैंक ऑफ़ इंडिया झारखंड राज्य का लीड बैंक है, जो त्योहारी ऑफ़र के अंतर्गत कम से कम काग़ज़ी कार्यवाई पर न्यूनतम 8.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के…

Read More

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार ) एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंच रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे। वो इस स्कूल के समारोह में हिस्सा लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं । सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम 4ः30 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री लगभग 2 घंटे रहेंगे और 6ः35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री…

Read More