11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ भी रिलीज हुई, लेकिन ‘गदर-2’ की लोकप्रियता के आगे ‘ओएमजी-2’ फेल हो गई। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, ‘गदर-2’ के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं पहुंच पाई। फिल्म ‘गदर-2’ लगातार 18वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में फिल्म ने कुल 460.55 करोड़ की कमाई…
Author: admin
गुजरात : मानहानि केस का सामना कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरातियों को ठग कहने से जुड़े मानहानि केस में अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। केस की शिकायत को ठीक मानते हुए मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने तेजस्वी को 22 सितम्बर को पेश होने को कहा है। मानहानि के आरोपों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता की तरफ से कोर्ट में बयान की सीडी और 15 गवाह पेश किये गये थे। गौरतलब हो कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मेहुल चौकसी पर…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह-लद्दाख में कार्यरत झारखंड खासकर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि राष्ट्र को बेहतर आधारभूत संरचना से आच्छादित करने में झारखंड के संताली आदिवासी श्रमिकों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कार्य में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। इसलिए मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली : चंद्र अभियान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूरज का अध्ययन करने के लिए दो सितम्बर को ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन को लॉन्च करेगा। इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आदित्य एल-1 दो सितम्बर को 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जायेगा। आदित्य एल वन सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला है। आदित्य एल वन की लॉन्चिंग आम नागरिक भी देख सकेंगे। इसरो ने श्रीहरिकोटा में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्चिंग देखने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया है। इसके लिये लोगों को पंजीकरण…
मुंबई। सांगली जिले के उमडी में स्थित समता आश्रम स्कूल में बासी खाने से 154 छात्रों की तबीयत रविवार को देर रात बिगड़ गई। जिला प्रशासन ने सभी बीमार छात्रों को जत ग्रामीण अस्पताल, कवठे महांकाल, मदग्याल, मिराजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। सांगली जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा दयानिधि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तृप्ति धोडमिसे ने सोमवार को सुबह अस्पताल में जाकर बीमार बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को उक्त घटना की पूरी जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई…
नई दिल्ली : केंद्र सरकार बासमती चावल के नाम पर सफेद गैर बासमती चावल के अवैध निर्यात को रोकने के लिए उपाय कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार उबले हुए चावल और बासमती चावल के निर्यात पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है। वहीं, घरेलू कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए 20 जुलाई से गैर बासमति सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का कहना है कि केवल 1200 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन और उससे अधिक मूल्य के बासमती को निर्यात संबंधी पंजीकृत किया जाना चाहिए। 1200 अमेरिका डॉलर से कम कीमत…
हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैचारिक पृष्ठभूमि के अंतर्गत हर भारतीय के रगों में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रचा बसा है। भारत इन दिनों सम्पूर्ण विश्व में एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की दिशा में मानवता के लिए कार्य कर रहा है। भारत की सोच विकास को प्राप्त करना और साथ ही अपनी विरासत को संभाल कर रखना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को यहां हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यानमाला को संबोधित कर ते…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मिशन चन्द्रयान को महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। इसे भी पढ़ें : – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 104वें संस्करण में अपने लाल किले से किए गए भाषण को याद किया । उसमें उन्होंने महिला नेतृत्व में विकास की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान से कई महिला वैज्ञानिक जुड़ी…
11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ भी रिलीज हुई, लेकिन ‘गदर-2’ की लोकप्रियता के आगे ‘ओएमजी-2’ फेल हो गई। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक दुनिया भर में 575 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे भी पढ़ें : – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश इतना ही नहीं, ‘गदर-2’ के बाद कई फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं पहुंच पाई। फिल्म ‘गदर-2’ लगातार 16वें दिन बॉक्स ऑफिस…
रांची। झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा को साईं सेंटर बेंगलुरु ने आमंत्रित किया है। इनको जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 31 अगस्त से 28 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। इसे भी पढ़ें : – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश यह चारों सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और काजल केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव की हैं। महिमा टेटे सदर प्रखंड के बड़कीछापर गांव और रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली…

