Author: admin

ईसीएल मुख्यालय के तकनीकी भवन में ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं ने संपूर्ण ईसीएल में राजभाषा (हिंदी) माह, 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यालय के विभागीय प्रधानों क्षेत्रों से आये क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का ही एक रूप है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर सदैव अनेकता में एकता की…

Read More

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल, गांव, मौजा, पंचायत, प्रखंड, झारखंड राज्य के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों आदि के अनुरूप किया जाये। हेमंत सोरेन ने पत्र में अनुरोध किया है कि कोल इंडिया लिमिटेड, निजी कंपनियों एवं अन्य लोक उपक्रमों के द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण भारत सरकार द्वारा स्थानीय जनमानस की भावनाओं, परंपरा, संस्कृति आदि के आधार पर…

Read More

नई दिल्ली : मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक उड़ान के इंजन में मंगलवार को खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग मुंबई में करवाई गई, जिससे सहमे हुए यात्रियों को भी राहत की सांस आई। एयरबस ए321 का एक प्रैट एंड व्हिटनी इंजन उड़ान के दौरान बंद हो गया। इसके बाद पायलट ने एक इंजन की सहायता से विमान लैंड किया। विमान को अब मुंबई में खड़ा कर दिया गया है। घटना के बाद इंडिगो ने एक बयान में कहा : मदुरै से मुंबई जाने वाली उड़ान 6बीई-2012 में मुंबई में लैंडिंग से…

Read More

भोपाल : मॉनसून के कमजोर पड़ने के कारण एक तरफ गर्मी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ जल संकट के आसार हैं। अब यही कारण है कि बारिश की कामना के साथ लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के टोने-टोटके करने लगे हैं। आमजन को लगता है कि टोने-टोटके करने में इंद्र देवता प्रसन्न हो जायेंगे और बारिश होगी, जिससे उनकी समस्याओं का निदान होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि राज्य के खरगोन जिले में एक जिंदा महिला की शवयात्रा निकाली गई। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से इंद्र देवता प्रसन्न…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीन की ओर से जारी किए गए नए नक्शे पर विरोध जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पूर्णरूप से भारत का हिस्सा है। चीन की ओर से जारी किया गया ऐसा कोई नक्शा हमें स्वीकार नहीं जो हमारी अखंडता के खिलाफ हो। https://twitter.com/kharge/status/1696439557573792239 खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के क्षेत्रों के ऐसे किसी भी अवैध प्रतिनिधित्व या नाम बदलने पर कड़ी आपत्ति जताती है। हम चीन सहित अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चाहते हैं और एलएसी पर शांति चाहते हैं।…

Read More

कोलकाता। कोलकाता में गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने का आरोपित भक्त बंशी झा (36) कोलकाता से सटे मशहूर बाली ब्रिज को उड़ाने की योजना बना रहा था। पिछले हफ्ते उसे कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से उससे लगातार पूछताछ हो रही है। इसी दौरान उसके मोबाइल से बाली ब्रिज की तस्वीर मिली है। उससे पूछताछ और उसके निजी मोबाइल फोन के डेटा के आधार पर जांच अधिकारियों को आरोपित की ओर से पाकिस्तान स्थित एक महिला को रेल-पुल और निकटवर्ती मंदिर की तस्वीरें भेजने के बारे में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां दुनिया की पहली शत-प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वाली कार लॉन्च की। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बीएस-VI (स्टेज-II) ”इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल” को विकसित किया है। इस मौके पर गडकरी ने दुनिया के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण करने के बाद कहा कि आज दुनिया का पहला बीएस-VI (स्टेज-II), विद्युतीकृत फ्लेक्स-ईंधन वाहन लॉन्च करके देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर देश बनने के लिए तेल आयात को शून्य पर लाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता भी शामिल हुए।

Read More

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को भद्रा लगने की वजह से 31 को रक्षाबंधन का त्योहार बनाना उत्तम रहेगा। इस बार सूर्योदय व्यापिनी पूर्णिमा को मनाया जाएगा। पूर्णिमा 30 अगस्त की सुबह दस बजकर 59 मिनट पर लगेगी और गुरुवार सुबह सात बजकर छह मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि बुधवार को पूरा दिन प्रदोष काल भद्रा लगने की वजह से दूषित है। जिसकी वजह से 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाना अच्छा होगा। बुधवार की रात भद्रा समाप्त हो जाएगा। इसे भी पढ़ें : –  राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ओणम की बधाई…

Read More

पलामू। पलामू जिले में नशे में चूर कारचालक ने 14 लोगों को रौंद दिया। इनमें से चार की मौत हो गई। बाकी घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक है। यह वाकया सोमवार रात चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास हुआ। सभी घायलों का एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नरसिंहपुर पथरा निवासी वशिष्ठ महतो का पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनका पोता रोहित कुमार (चाचा-भतीजा) एवं कोटा निवासी मधु मेहता शामिल हैं। इनकी मौत घटनास्थल पर हुई। एक जख्मी ने आज (मंगलवार) इलाज के दौरान अस्पताल में…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी । राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) संदेश में कहा, “ओणम पर सभी नागरिकों और केरल के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि फसल का यह त्योहार सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लेकर आए।” इसे भी पढ़ें : – फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी उपराष्ट्रपति ने एक्स संदेश…

Read More