Author: admin

लोहरदगा। लोहरदगा मंडल कारा में शुक्रवार देर रात छापेमारी की गयी। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शौचालय, कारा परिसर की तलाशी ली गयी, जहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। 100 की संख्या में पुलिस के जवानों ने जेल में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी की। इसे भी पढ़ें : – हाइड्रोजन इंजन निर्माण से विकास को मिलेगी गति छापेमारी को लेकर राज्य स्तर से निर्देश मिला था, जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, किस्को…

Read More

रांची। राज्य कर्मियों की तर्ज पर संविदा के आधार पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में शनिवार को संकल्प जारी कर दिया है। वित्त विभाग के संकल्प के बाद अन्य विभागों की ओर से निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसी आलोक में ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड के सभी मनरेगा अंतर्गत संविदा पर कार्यरत महिला क्षेत्रीय कर्मियों को मातृत्व अवकाश के सुविधा अनुमान्य करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने सभी उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में पारा शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को चुनौती दी गई है। बीआरपी एवं सीआरपी बहादुर महतो व अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार एवं झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमिशन ( जेएसएससी ) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आज याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। इसे भी पढ़ें : – हाइड्रोजन इंजन निर्माण से विकास को मिलेगी गति याचिका में जेएसएससी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता की…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ के समीप से शुक्रवार की रात कोडरमा पुलिस ने पांच ट्रकों में क्षमता से अधिक लदे मवेशियों को पकड़ा है। मवेशियों को उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसे भी पढ़ें : – प्रधानमंत्री बेंगलुरु पहुंचकर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को दी बधाई पुलिस ने गुप्त सूचना पर बागीटांड के समीप पहले दो ट्रकों को रोका। जांच में ट्रक पर क्षमता से अधिक मवेशी लोड पाए गए। इसके पीछे आ रहे तीन और ट्रकों की जांच करने पर उसमें भी क्षमता से…

Read More

बेंगलुरु। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) के मिशन संचालन परिसर में पहुंचे। यहां उनकी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की आधिकारिक यात्रा से लौटने के फौरन बाद सुबह बेंगलुरु पहुंचे। इसे भी पढ़ें : – इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 : ईस्ट जोन के शहरों में रांची बनी नंबर वन इससे पहले प्रधानमंत्री…

Read More

रांची : केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। भारत सरकार द्वारा जारी इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में फिर से एक बार झारखंड की राजधानी रांची ने अपना परचम लहराया है। पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से नवाजा गया है। बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जायेगा जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हाइड्रोजन इंजन निर्माण परियोजना के लिए टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस के संयुक्त उपक्रम तथा झारखंड सरकार के बीच एमओयू होना निश्चित रूप से झारखंड के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। ईश्वर ने इस राज्य को विभिन्न प्रकार की खनिज संपदाओं से आच्छादित किया है। यही कारण है कि झारखंड में कई छोटे-बड़े उद्योगों के साथ बड़े-बड़े तकनीकी उद्योग भी स्थापित हुए हैं। हाइड्रोजन इंजन निर्माण परियोजना निश्चित रूप से राज्य के विकास को गति देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय के सभागार में टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन…

Read More

रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के केशव सभागार में शुक्रवार को चन्द्रयान-3 के मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुरातन छात्र भैया निलेश कुमार झा के माता-पिता को सम्मानित किया। बताया जाता है कि निलेश ने सालिड प्रोपलेंट फ्यूल तैयार करने वाली इसरो की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निलेश के पिता अनिल झा एवं माता संयुक्ता झा थे। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने अनिल झा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संयुक्ता झा को विद्यालय की प्राचार्य…

Read More

नई दिल्ली : एथेंस की एक दिवसीय यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात की। मोदी की ग्रीस यात्रा 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा : एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मिलकर खुशी हुई। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की जो भारत-ग्रीस दोस्ती को मजबूत करेंगे। हमने सतत विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई दी। मोदी…

Read More

एक अरब भारतीयों को इंतजार खत्म हो गया और वह पल आ गया जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। दरअसल, इसरो ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोवर रैंप के सहारे चांद पर गया। लैंडर और रोवर बिल्कुल ठीक हालत में हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (इसरो) ने कहा कि इसने चंद्रमा लैंडर के रैंप पर से धीरे-धीरे लुढ़कने के बाद चांद पर मूनवॉक भी किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान -3 विक्रम लैंडर से बाहर निकलने और चंद्र…

Read More