Ranchi: ECL के बंकोला क्षेत्र में गुरुवार को इंटर एरिया बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वार्इं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। टूर्नामेंट में कुल 14 प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईसीएल बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके साहू ने किया। इस अवसर पर कल्याण और सीएसआर विभाग के प्रमुख मंजूर आलम भी उपस्थित थे। इसे भी पढ़ें : – एनटीपीसी ने विस्थापित परिवारों के बीच घरेलू सामान का किया गया वितरण बंकोला क्षेत्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 अंक…
Author: admin
नगांव। नगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल से एक जूनियर लेडी डॉक्टर का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने आज मीडिया को बताया कि यह शव मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली अन्य जूनियर डॉक्टरों ने मृतक डॉक्टर को लटकते हुए देखकर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक लेडी डॉक्टर का नाम दीया दैमारी बताया गया है। मृतक दैमारी नगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सर्जन थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।…
बड़कागांव। NTPC पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ की ओर से आरएनआर कॉलोनी ढेंगा में रह रहे विस्थापित परिवारों को घरेलू सामान वितरित किया गया। यह सामान पकरी बरवाडीह परियोजना की नैगमिक सामाजिक विभाग के सहयोग से जागृति महिला संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने 25 विस्थापित परिवारों को बर्तन, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान मुहैया कराया। घरेलू सामान को पाकर वहां रह रहे विस्थापित परिवारों के सदस्य काफी खुश दिखाई दिए और एनटीपीसी को धन्यवाद कहा। इसे भी पढ़ें : – 24 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश की संभावना इस मौके पर…
नई दिल्ली। देश को गौरवान्वित कर देने वाले चंद्रयान -3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने खास तैयारी की है। वैज्ञानिक आश्वस्त हैं कि इसरो का यह मिशन सफल होगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 17:27 बजे शुरू होगा। इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा। इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर लोग इसे सीधे देख सकेंगे। इसके साथ यू-ट्यूब पर भी इसके प्रसारण को…
आइजोल। मिजोरम के सारंग इलाके में बुधवार को रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने इस हादसे में 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हुई है। यह हादसा पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास हुआ। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Ranchi। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में मानसून के टर्फ का असर राज्य में नजर आयेगा। झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग में मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। राज्य के सभी स्थानों में हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश होने की संभावना है। इसे भी पढ़ें : – वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के यहां ईडी का छापा रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 24 अगस्त को राज्य के पूर्वी भाग संताल कोल्हान सहित कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना…
Ranchi। ED ने आज (बुधवार) सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर व अन्य के यहां दबिश दी है। ईडी की टीमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका गोड्डा समेत 32 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा मारा है। इसे भी पढ़ें : – नवजात बच्चों को बेचने के आरोप में चिकित्सक, नर्स, समेत छह गिरफ्तार राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। झारखंड के प्रमुख शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी…
काठमांडू। नेपाल के पूर्वी सीमावर्ती शहर विराटनगर में कोशी अस्पताल के एक चिकित्सक, एक नर्स, अन्य कर्मचारी सहित छह लोगों को नवजात बच्चों के बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अविवाहित जोड़ों से हुए नवजात बच्चों को नि:संतान दंपतियों का बेचने का सिलसिला कई वर्षों से चल रहा था। यह जानकारी विराटनगर पुलिस के अधिकारी रंजन दाहाल ने दी। डीएसपी दाहाल ने बताया कि एक अविवाहित युवती ने इस संबंध में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके प्रसव को एक माह हो चुका है। उसका नवजात बच्चा उसे नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि…
हरारे। टीम जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और आलराउंडर हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे हीथ ने 49 साल की आयु में 22 अगस्त को अंतिम सांस ली। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। स्ट्रीक को कोलन और लिवर कैंसर था। उनका इलाज दक्षिण अफ्रीका में चल रहा था। हीथ स्ट्रीक के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 216 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में चार विकेट जबकि सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वनडे क्रिकेट में भी हीथ…
‘गदर 2’ की रिलीज के बाद से पूरे देश में अभिनेता सनी देओल की चर्चा है। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है। इसके अलावा सनी देओल अपने बंगले की नीलामी को लेकर भी चर्चा में रहे। इस बीच सनी देओल ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सनी देओल 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। अब उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा ऐलान किया है। सनी देओल ने क्या किया ऐलान `मनोरंजन की दुनिया में मैं वही करता हूं जो मैं चाहता हूं। मुझे जो भूमिका पसंद आती है, मैं वही…

