रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को राजभवन में बीआइटी सिंदरी में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप सौंपेंगे। ये लैपटॉप संस्था अनंत प्रयास के सहयोग से दिये जा रहे हैं। लैपटॉप देनेवाले डोनर के रूप में बीआइटी सिंदरी के 1960-64 बैच के शंभू प्रसाद, 1990-94 बैच के अनिल कुमार झा, नंदिनी सिंहानिया व रिंकु किला तथा 1972-76 बैच के आरके चौधरी शामिल हैं। राजभवन के दरबार हॉल में दिन के 10.45 बजे से आयोजित कार्यक्रम के लिए बीआइटी सिंदरी के 21 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसे भी पढ़ें : – रजनीकांत ने आखिर क्यों छुए…
Author: admin
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर’ के कारण सुर्खियों में हैं। जेलर फिल्म को देश में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रजनीकांत शनिवार 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। रजनीकांत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। इसे लेकर रजनीकांत को ट्रोल किया जा रहा था। इस पर रजनीकांत ने सफाई दी है। शनिवार को रजनीकांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे। उस वक्त रजनीकांत के स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। कार से बाहर निकलने के बाद रजनीकांत ने सबसे पहले योगी आदित्यनाथ के…
लखनऊ। बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं शिक्षक संघ ने महिला शिक्षकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है। इसे भी पढ़ें : – जेल से भागे…
काठमांडू। नेपाल में भक्तपुर के बाल सुधार केंद्र (जेल) का दरवाजा तोड़कर 24 घंटे पहले फरार विचाराधीन 212 बाल कैदियों में से 194 को पुलिस ने दबोच लिया । बाकी 18 तलाश की जा रही है। भक्तपुर के डीएसपी वसंत पाठक ने बताया कि भक्तपुर और काठमांडू से इनको पकड़कर दोबारा सुधार केंद्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक कैदी की मृत्यु के बाद बाल सुधार केंद्र में काफी हंगामा हुआ था।कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 12 पुलिसकर्मी और 10 बाल कैदी घायल हो गए थे। इसी दौरान यह बाल कैदी भाग गए…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 अगस्त को धनबाद के स्पोटर्स स्टेडियम आठ लेन रोड में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। हाल ही में चाईबासा में ऑफर लेटर देने के बाद अब हेमंत सोरेन धनबाद में युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह चिट्ठी भेजी गयी है। इसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां करने को कहा गया है। इस दिन लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसे भी पढ़ें : – मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना : आवेदन…
Ranchi। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसके तहत आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें : – प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने पर प्रसन्नता जताई हालांकि, साथ ही कहा गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में सभी जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारी के स्तर से कहा गया…
New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मोदी ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। इसे भी पढ़ें : – ‘बेबी सीरियल किलर’ पूर्व नर्स लुसी लेटबी दोषी करार पीआईबी इंडिया के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले…
New Delhi। अंतिम पंघाल ने शुक्रवार को लगातार अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया, उन्होंने अपने 53 किग्रा वर्ग में यूक्रेनी प्रतिद्वंद्वी मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराकर खिताब का बचाव किया। इस बीच, भारतीय पहलवान सविता 62 किग्रा वर्ग में और प्रिया मलिक 76 किग्रा में अंडर-20 विश्व चैंपियन बनीं। जबकि, अंतिम कुंडू ने 65 किग्रा में रजत और रीना ने 57 किग्रा, आरजू ने 68 किग्रा, हर्षिता ने 72 किग्रा में कांस्य पदक जीता। इसे भी पढ़ें : – ‘बेबी सीरियल किलर’ पूर्व नर्स लुसी लेटबी दोषी करार खेल मंत्री अनुराग…
London। इंग्लैंड में ‘बेबी सीरियल किलर’ के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट (Manchester Crown Court) की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत में पूर्व नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम ने अहम भूमिका निभाई। वो इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल (Countess of Chester Hospital) में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पूर्व…
Ranchi। राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड खेल विभाग (Jharkhand Sports Department) 178 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। विभाग द्वारा मोमेंटो और टी शर्ट के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर में 178 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित करने की बात कही गई है। इसे भी पढ़ें : – सहायक पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा 2 वर्ष का सेवा अवधि विस्तार निदेशालय ने खिलाड़ियों और उनको मिलनेवाली रकम की सूची तैयार कर ली है। इसमें 36वें राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप, एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को…

