Author: admin
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के बालगृह बालिका में 11 बच्चियों ने जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। पुलिस एवं बालगृह कर्मचारियों ने सभी को जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी उपचाराधीन हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) की सदस्य डॉक्टर निवेदिता शर्मा मौके पर पहुंची और बच्चियों से बात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जिम्मेदारों से संपर्क कर उन्हें त्वरित कार्रवाई एवं जांच-पड़ताल के आवश्यक निर्देश दिए और डॉक्टरों से भी बच्चियों के स्थिति…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलकर तिरंगे की कर ली है। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के तहत ऐसा करने का आह्वान किया है। https://twitter.com/narendramodi/status/1690578185807876096 उल्लेखनीय है कि देश में 13 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो चुका है। 15 अगस्त तक इसकी धूम रहेगी इसे भी पढ़ें : –फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को लेकर भड़के महाकाल मंदिर के पुजारी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी…
Ranchi : आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ पहल के एक हिस्से के रूप में, लोगों को भारत की आज़ादी के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगे को घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) श्री एमवीआर रेड्डी द्वारा “हर घर तिरंगा’ पहल को हरी झंडी दिखाई गई। इसे भी पढ़ें : – ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल एनटीपीसी कोयला…
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ कल शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इसे भी पढ़ें : –फिल्म ”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन कमाए 9.5 करोड़ जानकारी के मुताबिक, ‘गदर 2’ ने प्रदर्शन के पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का…
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ”ओह माय गॉड” काफी पॉपुलर रही थी। इस फिल्म का सीक्वल ”ओह माय गॉड 2” शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज किया गया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया है। इसे भी पढ़ें : –प्रधानमंत्री मोदी ने किया 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान ”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9.50…
पुलवामा। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसे भी पढ़ें : –आतंकी हमले में गिरिडीह का जवान शहीद एक अधिकारी ने बताया कि सेल अवंतीपोरा में तैनात सीआरपीएफ जवान ने शुक्रवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई । उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है जबकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
गिरिडीह। पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) के अजय कुमार राय ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। मूल रूप से देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह निवासी शहीद अजय कुमार राय का परिवार फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में किराये के मकान में रहता है। इसे भी पढ़ें : –प्रधानमंत्री मोदी ने किया 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान यह दुखद सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है । परिवार के एक सदस्य…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर देश के नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का आह्वान किया है। https://twitter.com/narendramodi/status/1690010073534197760 उन्होंने कहा है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देशवासियों को इस साल इस अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाना है। 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। उन्होंने नागरिकों से तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया है।
Ranchi: स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने रांची में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरीष्ठ सदस्य, संयुक्ता महिला समिति के स्वागत पद्मा रेड्डी, अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब द्वारा हुई। इस अवसर पर लेडीज कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग के अध्यक्ष और क्लब के वरिष्ठ समिति कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे । इस अवसर पर मीनाक्षी श्रीवास्तव ने उपस्थित महिला क्लब सदस्य को संबोधित करते हुए तीज महोत्सव के महत्व को साझा किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। तीज महोत्सव को उत्सव…

