न्यूयॉर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नैन्सी पेलोसी ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से डरते थे। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में विद्यार्थियों व विद्वतजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन से डरने के कारण ही पुतिन ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। नैन्सी ने दावा किया कि ये पुतिन का डर ही था कि उन्होंने 2016 चुनाव में अवैध तरीके से हिलेरी के खिलाफ अभियान चलवा कर माहौल बनाया। व्लादिमिर पुतिन द्वारा…
Author: admin
बीजिंग। चीन ने सोमवार को रूस की नई विदेश नीति अवधारणा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग, मॉस्को और नई दिल्ली उल्लेखनीय प्रभाव के साथ उभरती प्रमुख शक्तियां हैं। चीन जटिल परिवर्तनों के मद्देनजर उनके साथ संबंध बढ़ाने और दुनिया को सकारात्मक संकेत भेजने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गत शुक्रवार को नई विदेश नीति पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया कि चीन और भारत के साथ संबंधों को मजबूत एवं गहरा करना रूस के लिए एक कूटनीतिक प्राथमिकता है। पुतिन द्वारा अनुमोदित एक अद्यतन विदेश नीति सिद्धांत के अनुसार, रूस यूरेशिया में…
पटना। बिहार में जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल पर सोमवार देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे में सीआरपीएफ वाहन खपरिया पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसमें चार जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो जवानों को पटना रेफर किया गया है। घायल सभी जवान जमुई पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत रिसड़ा स्टेशन पर सोमवार रात नए सिरे से भड़की हिंसा का ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। रात 9:30 बजे के करीब रिसड़ा स्टेशन के चार नंबर रेल गेट के पास बमबारी, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। इसकी वजह से कोन्ननगर से लेकर हावड़ा तक सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इधर श्रीरामपुर से लेकर बर्धमान तक ट्रेनों को रोकना पड़ा। हालात के बिगड़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो ट्रेन रात 9:51 पर रुकी, वह रात 1:00 बजे के करीब गंतव्य के लिए रवाना…
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव के पास सोमवार को एक 32 वर्षीय युवक का रक्तरंजित गला कटा शव मिला है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने छानबीन के साथ मृतक युवक की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुलासपुर नहर के पास स्थित ईंट भठ्ठे के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक युवक का रक्तरंजित शव देख पुलिस को सूचना दी। शव की जानकारी पाते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट…
रांची। राज्य के नौ जिलों में 12 अप्रैल से मिजल्स रुबेला का टीका लगेगा। इसमें साहेबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा जिले शामिल हैं। नोडल पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मिजल्स रुबेला कार्यक्रम की शुरुआत 12 अप्रैल से सभी प्रभावित नौ जिलों में अभियान के रूप में होगी। इसके तहत नौ महीने से 15 वर्ष तक के सभी 45 लाख 62 हजार 492 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। सभी जिलों को मिजल्स रुबेला अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से कम्युनिकेशन प्लान (कार्य योजना) भेजी गई हैं।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर जायेंगे। वे टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट ब्रेकिंग सेरेमनी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। डीसी और एसएसपी उनके दौरे को लेकर की गई तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो सड़क मार्ग से होते हुए टिनप्लेट कंपनी जाएंगे,…
पटना। बिहार के सासाराम में आज (सोमवार) तड़के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला मुहल्ले में छेदीलाल की गली में हुए बम विस्फोट से लोग दहशत में हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी। जबकि स्थानीय नागरिकों ने दावा किया है कि आवाज इतनी तेज थी कि महिलाएं और बच्चे सहम गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि यह सुतली बम था। पूरी गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। रामनवमी जुलूस के बाद…
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज (सोमवार) देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर से तेज हवा चलेगी। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्व और दक्षिण भारत में हलकी से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव संभव नहीं है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब…
दुमका। खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग पर सिदो कान्हू मुर्मु विश्वविद्यालय छात्र समन्वय समिति का संथाल परगना प्रमंडल बंद सफल रहा। बंद का दुमका सहित पूरे प्रमंडल में बंद का व्यापक असर देखा गया है। दुमका की सड़कों पर सुबह से ही काफी संख्या में छात्र उतर कर आवागमन को पूरी तरह बाधित किए हुए हैं। विभिन्न चौक चौराहों पर छात्रों की टोली सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है। साथ ही खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने की मांग हो रही है। शहर के बाजार, सब्जी मार्केट और बस स्टैंड…

