रांची। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल गर्मी के दिनों में मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। यह व्यवस्था अप्रैल महीने से लागू होगी। अभी तक सभी स्कूलों में क्लासेस नौ बजे से शुरू होते हैं, जो अप्रैल महीने से सुबह सात बजे से शुरू होंगे। यह व्यवस्था अगले तीन महीने 30 जून तक बनी रहेगी। एक अप्रैल शनिवार होने के चलते मॉर्निंग शिफ्ट का शेड्यूल तीन अप्रैल से लागू होगा। टाइम टेबल में बदलाव होने के साथ ही मध्याह्न भोजन देने के समय में भी बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए…
Author: admin
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चैत्र नवरात्रि महाष्टमी के पावन अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मां सभी को स्वस्थ जीवन और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली पुलिस ने भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की फर्जी किताबें छापने के खुलासे के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने आज (बुधवार) सुबह दी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एक शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में इस फर्जीवाड़ा से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक नफीस नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को एनसीईआरटी की दिल्ली से आई…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज (बुधवार) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में भारत पाकिस्तान के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा। इस बैठक में चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़ेंगे, लेकिन रूस समेत दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधि बैठक में स्वयं हिस्सा लेंगे। भारत के एनएसए अजीत डोभाल हमेशा एससीओ के मंच से सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की रणनीति का खुलासा करते रहे हैं। वर्ष 2021 में इसी मंच से उन्होंने पाकिस्तान की शह पर पलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ एससीओ की तरफ से…
रियाद। सऊदी अरब में उमरा करने मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण 20 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए । घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। बताया गया है कि यह बस सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में यमन की सीमा से लगे असीर प्रांत से हज यात्रियों को लेकर मक्का शहर जा रही थी। यह लोग पवित्र रमजान महीने में उमरा करने जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर रमजान के दौरान इफ्तारी के बाद आनंदित होकर निकले एक समूह के सामने आने पर चालक ने…
भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आजकल आसमान में रोचक घटनाएं हो रही हैं। आज (मंगलवार) शाम आकाश में पांच ग्रहों की पंचायत होने जा रही है। इस दौरान मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और यूरेनस एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आएंगे और पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा इस घटना का साक्षी बनेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने आकाश में होने जा रहे ग्रहों के मिलाप की जानकारी देते हुए बताया कि आज सूर्य के डूबने के तत्काल बाद आकाश में बुध, गुरु, शुक्र और मंगल के अलावा यूरेनस लगभग 50 डिग्री के छोटे से स्थान…
नई दिल्ली। चांद-सितारों की दुनिया में रुचि लेने वालों के लिए आकाश में मंगलवार को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण (यूरेनस) को हम धरती से सीधे देख सकेंगे। ये दुर्लभ घटना सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है। बुध और बृहस्पति को साफ देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को साफ देख पाना मुश्किल हो…
मुंबई। नासिक जिले के औसा तहसील के चालबुर्गा इलाके में सोमवार तड़के पुल से एक वाहन पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज औसा के ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है। पुलिस के अनुसार पुणे निवासी बदुरकर परिवार की शादी में शामिल होने के लिए कार से 8 लोग रविवार को लातूर गए थे। शादी समारोह से लौटते समय आज तड़के कार चालबुर्गा इलाके में एक पुल से नीचे पलट गई। इस घटना में अंश किरण बदुरकर, जय सचिन बदुरकर, अमर सचिन बदुरकर और…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बच्ची के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। तिलजला थाना क्षेत्र में एक बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को सूटकेस में बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। रविवार रात थाने का घेराव कर लोगों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए। बड़ी संख्या में एकत्र होकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज…
ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के तट के पास नौका डूबने से उप सहारा अफ्रीका के देशों के कम से कम 29 लोगों की उस समय मौत हो गई, जब वे भूमध्यसागर पार कर इटली जाने का प्रयास कर रहे थे। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसमेद्दीन जेबाब्ली ने बताया कि मछुआरों ने 19 शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने शनिवार रात आठ और शव बरामद किए और 11 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य शव ट्यूनीशियाई बंदरगाह स्फैक्स से बरामद किए गए हैं। फिलहाल…

