Author: admin

मुरादाबाद । कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आज एक अप्रैल से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अगर किसी महिला के दूसरी बार मां बनने पर लड़की पैदा होती है तो उसे सरकार की ओर से छह हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि महिला के पहले से एक बच्चा है और वह दूसरी बार लड़की को जन्म देती है तो बच्ची के पंजीकरण कराने व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत फार्म भरने के बाद मां के बैंक…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने नए वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस के दाम में कटौती की है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस 92 रुपये प्रति सिलेंडर तक सस्ती हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें आज (शनिवार) से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2028 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2119.50 रुपये थी। कोलकाता…

Read More

रांची। राजमहल सीट से भाजपा की टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हेमलाल मुर्मू अब (झामुमो) झारखंड मुक्ति मोर्चा में घर वापसी करेंगे। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने हेमलाल मुर्मू के घर वापसी को लेकर हरी झंडी दे दी है। हेमलाल मुर्मू 11 अप्रैल को झामुमो में शामिल हो रहे है। इसे लेकर बरहेट के धनजोरी गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें झामुमो में घर वापसी कराएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शिबू सोरेन समेत पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तक हेमलाल मुर्मू…

Read More

रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में एक अप्रैल से बदलाव हो गया। विद्यालय प्रात: 6.45 बजे से एक बजे तक चलेगा। एक से दो बजे तक खेलकूद का निर्देश दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने गर्मी के कारण दोपहर में खेलकूद कराने का निर्णय वापस लेने का आग्रह किया है। शिक्षा सचिव ने इसमें बदलाव का आश्वासन दिया है। सुबह स्कूल खोलने को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को पिछले दिनों पत्र भी लिखा था।

Read More

कराची (पाकिस्तान)। कराची के सिंध इंडस्ट्रियल ऐंड ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवारों में कल (शुक्रवार) जकात बांटने के दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। डीआईजी इरफान अली बलोच ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में ज्यादातर 40 से 50 साल की उम्र की महिलाएं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिदा हुसैन जनवारी ने कहा कि एफके डाइंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के परिवारों को जकात बांटने के लिए बुलाया था। जकात लेने के लिए पुरुषों के साथ करीब 400 महिलाएं पहुंच गईं। भीड़ के डर…

Read More

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (शनिवार) मध्य प्रदेश के सतना जिले में दीनदयाल शोध संस्थान मझगंवा के वाल्मीकि परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर और दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र पराक्रम आदित्य भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम जन भागीदारी से किया जा रहा है। कल से रामचरितमानस का पाठ हो रहा है। आज उसकी पूर्णाहुति हवन के साथ होगी। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की प्रदर्शनी ग्रामीण…

Read More

सोनारपुर। पालतू कुत्ते से दुष्कर्म का वायरल होने के बाद पुलिस एक वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चौहाटी पेयाराबागान इलाके की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रतिकांत सरदार है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोनारपुर के चौहाटी इलाके में एक कुत्ते के साथ संबंध बनाने का वीडियो देखकर एक गैरसरकारी पशु प्रेमी संगठन ने सोनारपुर थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद रतिकांत सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित…

Read More

भुवनेश्वर (ओडिशा)। संबलपुर जिले के विशालखिंडा इलाके में गुरुवार देररात लगभग दो बजे बारातियों से भरी एक बोलेरो कनाल में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह लोग परमानुपुर में आयोजित विवाह समारोह से हिस्सा लेकर लौट रहे थे। सभी झारसुगुड़ा जिले के कनकतुरा बढ़धारा इलाके के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Read More

हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा के दनुवा घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे सरसों के तेल से लदे एक ट्रक में आग लग गई। आग की वजह ट्रक में हुए शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक चालक अख्तर को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह ट्रक अलवर (राजस्थान) से कोलकाता जा रहा था। दमकल विभाग की मदद से आग बुझा दी गई है। एहतियातन राजमार्ग की एक लेन को बंद कर दिया गया।

Read More

वाशिंगटन। भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 54 साल के रिचर्ड भारत में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं। अमेरिकी सीनेट ने वर्मा को विदेश मंत्रालय में बड़ा दायित्व सौंपा है। रिचर्ड को अमेरिकी सीनेट ने विदेश विभाग में प्रबंधन व संसाधन मामलों का उपसचिव बनाया है। अमेरिकी सरकार के इस शक्तिशाली दायित्व को विदेश विभाग का सीईओ भी कहा जाता है। अमेरिकी सीनेट में रिचर्ड के चयन पर हुए मतदान में 67 सदस्यों ने उनके पक्ष में और 26 ने विरोध में मतदान किया।…

Read More