नई दिल्ली। देशभर की 12,000 सरकारी वेबसाइट पर सरहद पार से कभी भी साइबर अटैक हो सकता है। इस बात की आशंका केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (14सी विंग ) ने जताई है। सेंटर ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस संबंध में आगाह किया है। सेंटर ने कहा है कि इंडोनेशिया का एक हैकर ग्रुप इसे अंजाम देने की साजिश रच रहा है।
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेला के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये नियुक्तियां देश के विभिन्न मंत्रालयों में होंगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार…
बैंकॉक। म्यांमार में चुनी सरकार को अपदस्थ कर सैन्य शासन लागू करने के बाद से जारी नरसंहार का एक और भयावह चेहरा मंगलवार को दुनिया के सामने आया। जब सैन्य सरकार के विरोध में सभा करने वालों पर भीषण हवाई हमला किया गया। सेना के भयानक हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। ज्ञात रहे कि फरवरी 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में अस्थिरता, दमन और हिंसा जारी है। सेना ने अंग सान सू की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। सेना…
गिरिडीह : झारखंड के गौरव लोकतंत्र के सजग प्रहरी पारा शिक्षकों के रहनुमा व स्वाभिमान का ताज जिन्होंने अपने स्वर्णिम काल में मुखर होकर निर्भीकता पूर्वक हमेशा गरीब गुरबों, बेबस लाचार और समाज के सभी वर्गों के हित के लिए तथा सामाजिक सुव्यवथाओं को सशक्त बनाने को लेकर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज को बुलंद करते हुए राजनीतिक विरासत को इतिहास के पन्नों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास का अमिट लकीर खींच दिया है । ऐसे वीर सपूत झारखंड वासियों के जननायक शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतों जी का प्रतिमा स्थापित…
रांची। पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में रविवार को छोड़ अन्य सभी अवकाश के दिनों में भी ट्रेनिंग चलेगी। इसे अब रोका नहीं जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही प्रशिक्षण निदेशालय के आदेश पर ट्रेनिंग रोकी जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ट्रेनिंग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अक्सर देखा जा रहा कि ट्रेनिंग सेंटरों में राजपत्रित, राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण बंद रखा जाता है, जो उचित नहीं है। इससे प्रशिक्षण पर असर पड़ता है।
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज ( सोमवार ) बरहेट जाएंगे। पहले दिन वो गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी एकलव्य मॉडल प्लस टू विद्यालय के पास मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। सोरेन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साहिबगंज के पतना स्थित धरमपुर आवास में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं से…
नई दिल्ली। कोरोना से निपटने की तैयारियों का पता लगाने के लिए अस्पतालों में आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) मॉक ड्रिल होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को देश में पिछले 24 घंटे में 5357 नए मरीज सामने आए हैं। अत्यधिक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32814 हो गई है। मॉक ड्रिल में सरकारी और कुछ निजी स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज हरियाणा के झज्जर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मॉक ड्रिल का जायजा लेंगे। मांडविया ने सात अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के…
चौपारण : झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) महासंघ प्रखण्ड इकाई चौपारण की ओर से दिवंगत राजेन्द्र पंडित (मध्य विद्यालय रामूकरमा) के परिजन को बारहवें के दिन उनके घर पर जाकर , महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में कुल 55000/ रुपये इस दु:ख के घड़ी में आथिर्क सहयोग राशि प्रदान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय दुबे ने झारखंड सरकार से इस विषम परिस्थितियों में सरकारी शिक्षक के तरह अनुकम्पा सहित मृत्युपरान्त मिलने वाली सभी सुविधा मुहैया कराने की उम्मीद के साथ मांग किये। ताकी सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के परिवार को दु:ख के समय…
डिंडीगुल (तमिलनाडु)। स्थानीय पुलिस ने राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाने वाले सूरत अदालत के जज को जीभ काट देने की धमकी देने वाले कांग्रेस नेता मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह धमकी कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान दी गई। यह प्रदर्शन राहुल गांधी को संसद की सदस्यता के अयोग्य ठहराने के विरोध में किया गया था। कांग्रेस नेता मणिकंदन ने इस दौरान कहा था, सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस -सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा…
रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में आज (शनिवार) तड़के मंडा पूजा में नाच-गाना के दौरान की गई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। यह वारदात इटकी थाना क्षेत्र में हुई है। इटकी पुलिस के मुताबिक गोली लगने से रवि नायक और अमन लकड़ा घायल हो गए। इनमें से एक इलाज रिम्स और दूसरे का बेड़ों अस्पताल में चल रहा है। गोली दोनों युवकों के पैरों में लगी है। गोली चलाने वाला हथियारबंद व्यक्ति फरार है। घटना की जांच की जा रही है।

