मेदिनीनगर। पलामू पुलिस को शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टीएसपीसी के टॉप कमांडर रंजन सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों ने 21 मार्च को नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले किया था। पलामू पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं। इस घटना के बाद पलामू पुलिस पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रही थी। इसी सर्च अभियान में जिला पुलिस को सफलता मिली है और टीएसपीसी के पांच सदस्यों…
Author: admin
लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र का शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दारोगा ने ठेला दुकानदार को थप्पड़ मारकर भगाया। सोशल मीडिया में सार्वजनिक हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। सोशल मीडिया में तेजी से सार्वजनिक हो रहा वीडियो गुरुवार की देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि एक दुकानदार अपना ठेला लेकर 1090 चौराहे के पास से गुजर रहा है। इतने में एक पुलिस कर्मी आते है और बिना कुछ कहे उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देते हैं। उनकी इस हरकत…
वाराणसी। वासंतिक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन और माहे रमजान के पहले दिन शुक्रवार देर शाम आसमान में चंद्रमा के ठीक नीचे दिखा चमकीला तारा लोगों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैा। रात से लेकर शनिवार सुबह तक लोग इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर कर इसकी खूबसूरती के साथ इसके परिणाम को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। आसमान में दिखे अद्भुत नजारे को अपने सेलफोन में कैद करने के लिए लोग देर शाम तक घरों की छतों पर डटे रहे। हर कोई उतावला इसके बारे में जानने के लिए बेचैन दिखा।…
-Capitals- 25HSPO1 आईपीएल 2023: पंत का न होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। ऋषभ पंत के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण से बाहर होने पर दिल्ली कैपिटल्स के पूरे कैंप में खलबली मच गई है। कप्तान होने के अलावा, पंत ने अपनी विकेटकीपिंग और मध्य क्रम में बल्लेबाजी से टीम को संतुलन प्रदान किया है, इसलिए उनके स्थान को भर पाना दिल्ली के लिए कठिन है। दिल्ली पंत की जगह एक भारतीय विकेटकीपर अभी तक नहीं खोज पाई है, हालांकि खेल के दौरान खिलाड़ियों को स्थानापन्न करने का नियम उनके लिए फायदेमंद…
बेगूसराय। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने एक दिवसीय बेगूसराय प्रवास के दौरान प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर हिन्दू समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों से सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होने की अपील किया। होटल जेम्स के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे ने कहा कि अपने धर्म संस्कृति को जानें। अपने हिंदू धर्म-संस्कृति का अपमान नहीं करें, इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। आज धर्मांतरण और लव जिहाद तेजी से बढ़ रहा है। ईसाई मशीनरी सिर्फ हिंदुओं का धर्म…
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के साथ 22 दूसरे देशों को जल के मामले में गंभीर रूप से असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की तरफ से गुरुवार को वैश्विक जल सुरक्षा 2023 रिपोर्ट जारी की गई जिसमें कहा गया है कि तीन अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के 33 देशों में उच्च स्तर की जल सुरक्षा है लेकिन सभी क्षेत्रों में ऐसे देश भी हैं जहां निम्न स्तर की जल सुरक्षा है। साथ ही कहा…
नई दिल्ली। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक तकरीबन तीन साल बाद शुक्रवार रात स्वदेश लौट आए। ड्रग्स केस में फंसे इन सभी पांच भारतीयों ने ईरान की चाबहार केंद्रीय जेल में 403 दिन गुजारे। जांच में निर्दोष साबित होने के बाद इन सभी की स्वदेश वापसी संभव हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर इनके उतरते ही इनके परिजनों व दोस्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन पांच भारतीय नागरिकों में अनिकेत युनपुर, मंदार वर्लीकर, नवीन सिंह, प्रणव कुमार और तमिझसेल्वन रंगासामी शामिल हैं। ये सभी एक वाणिज्यिक पोत परिवहन कंपनी में काम करते थे। इन सभी को 20 फरवरी 2020 को…
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरानी लड़ाकों के बीच जंग का मैदान सीरिया बन रहा है। सीरिया में अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत के बाद अमेरिका ने सीरिया पर बम बरसाए। ईरानी लड़ाकों पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान को चेतावनी भी दी है। बाइडन ने कहा है कि वह अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। सीरिया में अमेरिका व ईरानी लड़ाकों के बीच घमासान जारी है। सीरिया स्थित अमेरिकी सेना के एक शिविर पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने सिविक वॉलेंटियर्स की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्य पुलिस की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट कर दिया गया है कि कानून-व्यवस्था के अनुपालन में सिविक वॉलेंटियर्स की कोई भूमिका नहीं है। सर्कुलर में बताया गया है कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सिविक वॉलेंटियर्स, पुलिसकर्मियों की सहायता करेंगे। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों में भीड़ संभालने, गैरकानूनी पार्किंग रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस के सहायक के तौर पर सिविक वॉलेंटियर्स काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बांकुड़ा जिला…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से तैयार किए गए ‘वैदिक हेरिटेज पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वैदिक हेरिटेज पोर्टल को आईजीएनसीए ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तैयार किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पाठक सरल भाषा में वेदों को समझ सकते हैं। इसमें 18 हजार से अधिक वैदिक मंत्रों के ऑडियो एवं विजुअल उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर वैदिक मंत्रों को सरल…

