Author: admin

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हुआ है। इस सीरियल से घर-घर पहुंच चुकी एक्ट्रेस शिवांगी को किडनी में इंफेक्शन हुआ है। शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस फोटो में शिवांगी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। उसके दोनों हाथों में सेलाइन लगी हुई है। साथ ही वह नारियल पानी पी रही हैं। अस्पताल की उनकी तस्वीरें देखकर…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने एक महिला के साथ यौन शोषण मामले में आरोपित पोड़ैयाहाट से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव पर गुरुवार को दुमका के एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में पीड़ित महिला को अभी तक नोटिस तामील नहीं हो सका है। इस पर कोर्ट ने महिला का सही पता जानकारी करके उसे फिर से नोटिस करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने फिलहाल प्रदीप यादव के खिलाफ दुमका…

Read More

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा की तलहटी से प्रदूषित सामग्रियों को निकालकर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की। मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित ने श्रमदान में शामिल लोगों से गंगा स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की। स्वयंसेवकों ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में श्रमदान कर गंगाजल से कपड़े, पॉलिथीन एवं ईश्वर की तस्वीरें और धार्मिक वस्तुओं को निकाला। इस दौरान शपथ लेकर गंगा किनारे की स्वच्छता…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी विल जैक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए हैं। जैक्स को आरसीबी ने दिसंबर में आईपीएल नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। बांग्लादेश दौरे के दौरान दूसरे वनडे में मांसपेशियों की चोट के कारण जैक्स पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए थे। इस हफ्ते स्कैन और विशेषज्ञ से सलाह के बाद उन्हें आईपीएल से हटने पर मजबूर होना पड़ा है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, आरसीबी वर्तमान में जैक्स के संभावित प्रतिस्थापन के रूप में न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल के साथ बातचीत कर रही है। ब्रेसवेल आईपीएल में नहीं…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में वृद्धि हुई है। करीब एक साल में ही 337 शाखाएं बढ़ी हैं। वर्ष 2022 में 1334 शाखाएं चल रही थीं वहीं अब इसकी संख्या 1671 हो गईं हैं। आरएसएस के गुजरात प्रांत के संघचालक डॉ. भरत पटेल ने बताया कि गुजरात में एक वर्ष में 337 शाखाएं बढ़ी हैं। साथ ही गुजरात प्रांत में स्थानों की संख्या भी बढ़ी हैं। 2022 में 576 स्थान के मुकाबले 2023 में 706 स्थान हो गए। इस तरह 130 स्थानों की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार 2022 में साप्ताहिक मिलन 338 स्थानों पर होता…

Read More

रांची। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत पंचक में हो रही है। इस वजह से नवरात्र बहुत ही खास बन गया है। नवरात्रि में घट की स्थापना भी पंचक काल में ही की जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है तो उसे पंचक कहते हैं। यह सभी नक्षत्र अशुभ माने जाते हैं, अतः चन्द्रमा का भी इनमें गोचर अशुभ कहा गया है। मान्यताओं के अनुसार इन नक्षत्रों में कार्य शुरू करने पर हानि की संभावना रहती है। पंडित मनोज पाठक ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने पंत की अनुपस्थिति में वार्नर को सबसे बेहतर उम्मीदवार पाया। पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। पंत के 2023 सीजन से बाहर होने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी और वार्नर अक्षर पटेल के साथ इस पद की रेस में थे। यह दूसरी बार होगा जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009…

Read More

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 20 कार्टन शराब की बड़ी खेप पकड़ी। रेल पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने न्यू दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग किया हुआ माल एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो उस माल को ठेले पर लदवा रहा शख्स गोविन्द भागने लगा। रेल पुलिस ने खदेड़ कर उसे दबोचा और फिर बुकिंग से लाया जा रहा है सामान को खोला तो सभी लोग हैरान हो…

Read More

वाशिंगटन। रूसी जेट विमानों के काला सागर में अमेरिकी ड्रोन को गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी और बढ़ गई है। रूस ने अमेरिका को उसके हवाई क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। दोनों महाशक्तियों के बीच रूस-युक्रेन युद्ध के बाद पहला सीधा टकराव है। वाशिंगटन और मॉस्को दोनों इस घटना के लिए एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। जहां ड्रोन गिराया गया है, अमेरिका उसे अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र बता रहा है, जबकि रूस दावा कर रहा है कि उसने यह क्षेत्र यूक्रेन से जीता है। रूस यह भी कह रहा है कि इस अमेरिकी…

Read More

वाशिंगटन। लंबे इंतजार के बाद अमेरिका के सीनेट ने भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए एरिक गार्सेटी के नाम पर मुहर लगा दी है। बुधवार को अमेरिका की सीनेट ने लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के नाम 42 के मुकाबले 52 से वोट से स्वीकृति दे दी। इससे पहले सीनेट की विदेश संबंध समिति ने भी एरिक गार्सेटी को भारत में राजदूत बनने के पक्ष में मतदान किया। इस पैनल ने भी 13-8 के वोट से उनके नामांकन को मंजूरी दी थी। उल्लेखनीय है कि भारत में काफी समय से अमेरिका का स्थायी राजदूत नहीं हैं।

Read More