अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत गुजरात पहुंचेंगे। वे 18 को वडोदरा और 19 को जूनागढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के साथ कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री शाह शनिवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 49वीं डेयरी इंडस्ट्रीज कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के अलावा सहकारिता व पशुपालन विभाग के मंत्रीगण और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर केन्द्रीय…
Author: admin
रांची। पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि पोस्टमैनों के बकाए भुगतान को लेकर 20 मार्च को झारखंड के सभी मंडलों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव एमजेड खान ने कहा कि पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान को लेकर उनके नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 27 फरवरी को दिल्ली में सहायक डायरेक्टर जनरल सीजीएचएस डॉ. विनोद शर्मा से मिला था। सीजीएचएस रांची की स्थिति से अवगत कराया गया और ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि एक माह के अंदर पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम की मंजूरी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जेरुसलम। कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को किसी न किसी तरह चौकन्ना करता रहता है। अब इजराइल में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं। इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों में कोरोना संक्रमण की संभावना की दृष्टि से उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी। इनमें से दो यात्रियों में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो सब वैरिएंट बीए-1 और बीए-2 का मिश्रण…
रांची। झारखंड सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में एक अप्रैल 2023 की तिथि से फिर से बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कोरोना की वजह से 11 मार्च 2020 से एहतियातन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को अस्थाई तौर पर अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस अवधि में सभी सरकारी कर्मियों द्वारा पूर्व की व्यवस्था के तहत उपस्थिति पंजी में मैनुअल उपस्थिति दर्ज किया जाना अनिवार्य किया गया है। 10 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य चिकित्सा तथा परिवार कल्याण…
वाशिंगटन/मॉस्को। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया के विरोध के बीच अब सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा हो रही है। अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास चल रहा है, वहीं ईरान और चीन के सात रूस का नौ सैनिक अभ्यास भी चल रहा है। युद्धाभ्यास के दौर में अमेरिका ने भारत, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझा पनडुब्बीरोधी युद्धाभ्यास शुरू किया गया है। ‘सी ड्रैगन 23’ अभ्यास 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा…
हैदराबाद। हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में गुरुवार शाम 7:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में छह मार्केटिंग कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है। आग छठी और सातवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर चार दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कॉम्पलेक्स में फंसे 15 से अधिक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिस समय यह घटना हुई है उस वक्त कई कर्मचारी दफ्तर में उपस्थित थे। इसी कांप्लेक्स के अन्य मंजिलों पर कई दुकानें और गोदान भी हैं।…
कीव। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के निगरानी ड्रोन के मार्ग में रूसी लड़ाकू विमान के असुरक्षित तरीके से आने का वीडियो जारी किया है। गुरुवार को 42 सेकंड का यह वीडियो जारी किया गया। पेंटागन ने कहा कि वीडियो में एक रूसी एसयू-27 अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन के पीछे की तरफ से आ रहा है और इसके गुजरने पर ईंधन छोड़ना शुरू कर देता है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने मंगलवार को एमक्यू-9 रीपर को समुद्र में गिरा दिया जब रूसी लड़ाकू विमान ने…
मुरादाबाद। दवा के व्यवसाय में कारोबारी पार्टनर बनकर एक चिकित्सक को उनके ही दोस्तों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी व ठगी के शिकार पीड़ित ने जब मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने भी किनारा कर लिया। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मुगलपुरा क्षेत्र स्थित वारसी नगर जामा मस्जिद के निवासी माशूक खान ने शरीर में कहा था कि वह पेशे से चिकित्सक हैं। नवाबपुरा थाना क्षेत्र के बाग गुलाब राय के रहने वाले फिरोज हसन सिद्दीकी…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया है। यह नंबर है -8900793503, 8900753504. मौसम विभाग के उपनिदेशक एस बनर्जी ने गुरुवार शाम बताया कि बुधवार शाम से ही उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है जिसकी वजह से वहां ठंडी हल्की बढ़ गई है। इसके साथ ही गुरुवार रात से कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्षी पार्टी के विधायकों ने लिखी टी-शर्ट पहन नियोजन नीति को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक 60-40 नाय चलतो, 1932 की भेलो के नारे भी लगाए। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री सदन में नियोजन नीति पर वक्तव्य नहीं देंगे, विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। नियोजन नीति के नाम पर राज्य के युवाओं को उलझकर रखा है। भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने…

