Ranchi : नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा और चालक समेत सवार लोगों को पैदल घर भेजा जाएगा। वहीं रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि नए साल के मौके पर दशम फॉल, जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल समेत डैम, जलाशयों, नदियों और अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़…
Author: admin
New Delhi : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेख हसीना की तुलना में उन्हें भारत विरोधी रुख रखने वाली नेता माना जाता रहा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि खालिदा जिया का भारत से गहरा और ऐतिहासिक संबंध रहा है। खालिदा जिया का जन्म वर्ष 1945 में भारत के वर्तमान जलपाईगुड़ी में हुआ था। उस समय यह क्षेत्र अविभाजित बंगाल के दिनाजपुर जिले का हिस्सा था। आजादी से पहले न तो भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था और न ही बंगाल विभाजित हुआ था। 1947 के विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल…
New Delhi : योग एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। योग के विभिन्न आसनों में बकासन, जिसे क्रो पोज भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण और लाभकारी आसन माना जाता है। यह आसन देखने में भले ही कठिन लगे, लेकिन नियमित अभ्यास से इसे आसानी से किया जा सकता है। बकासन करने से हाथों, कंधों और कोहनियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन में शरीर का पूरा भार हाथों पर संतुलित रहता है, जिससे ग्रिप और ऊपरी शरीर की ताकत तेजी से बढ़ती है।…
New Delhi : भुनी हुई अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। भुनी हुई अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व जोड़ों के दर्द, सूजन और जकड़न से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। आयुर्वेद में अदरक को “विश्वभेषज” यानी सभी रोगों की औषधि कहा गया है। इसके औषधीय गुण केवल स्वाद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर मानी जाती है। खासतौर पर गठिया से पीड़ित लोगों के लिए भुनी हुई…
Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली और कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची जिले के मैकलुस्कीगंज में दर्ज किया गया, जहां पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह तापमान गोर्डन गेस्ट हाउस में लगे यंत्र से मापा गया। राजधानी रांची के कांके इलाके में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लोहरदगा में 3.1 डिग्री, खूंटी में 5 डिग्री और गुमला में न्यूनतम…
East Singhbhum : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में सोमवार को दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर में आयोजित 22वें संताली “परसी महा” एवं ओलचिकी लिपि शताब्दी वर्ष समापन समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय भाषा और संस्कृति को पहचान एवं सम्मान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदिवासी समाज के साथ मिलकर इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह इसलिए विशेष है क्योंकि संताली भाषा और साहित्य के विकास में योगदान देने वाले…
Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पीवीयूएनएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यशाला का उद्घाटन श्री ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री ज़ियाउर रहमान, एचओएचआर, सहित पीवीयूएनएल की सीएसआर…
Saraikela : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को सफलता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऊंचे पद या प्रतिष्ठा को ही सफलता नहीं माना जा सकता, बल्कि जब ज्ञान और कार्य से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, तभी सच्ची सफलता का मूल्य समझा जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी जमशेदपुर पिछले 65 वर्षों से विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है और यहां से निकले इंजीनियरों ने देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने डिग्री प्राप्त…
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुभवी ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय ब्रेसवेल लंबे समय से पसली की गंभीर चोट से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह अहम फैसला लिया। उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। डग ब्रेसवेल ने 2011 से 2023 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन दिसंबर 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट टेस्ट में देखने को मिला, जहां उन्होंने 60 रन देकर 9…
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के यालामंचिली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो एसी बोगियों में अचानक आग लग गई, जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 12:45 बजे मिली। उस समय ट्रेन यालामंचिली के पास से गुजर रही थी। लोको पायलट ने आग की लपटें देखते ही सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया। हालांकि, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचतीं, उससे पहले आग ने बी-1 और…

