Ranchi : झारखंड में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया है, विशेषकर सुबह और शाम के समय, जब ठंड का प्रकोप अधिक रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक गर्म कपड़े पहनें और बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। ठंड से बचाव के लिए अलाव या हीटर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए…
Author: admin
New Delhi : भारत में वायु प्रदूषण कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बन गया है। ब्रिटेन में काम करने वाले कई वरिष्ठ भारतीय डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की है और चेतावनी दी है कि आने वाले वर्षों में प्रदूषण का असर लोगों की सेहत और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लंबे समय तक पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि यदि तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या हर साल और गंभीर होती जाएगी। पिछले 10 सालों में हृदय रोगों में बढ़ोतरी को मोटापे से जोड़ा गया, लेकिन इसमें कारों और विमानों से निकलने वाले जहरीले तत्वों…
Bollywood : बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास को जिंदा जलाने की घृणित घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर गहरी नाराजगी और दुख जाहिर किया है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखकर इस बर्बर घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में होने…
Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) परिसर में जमीन के अवैध आवंटन और रजिस्ट्री मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इस घोटाले में जिम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए। साथ ही, जिन लोगों को बेदखल किया गया या परेशान किया गया, उन्हें सरकारी अधिकारियों और बिल्डरों की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की डिवीजन बेंच ने ज्योति शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि उन अधिकारियों के…
Ranchi : पूरा झारखंड सर्द हवाओं की चपेट में है और तापमान लगातार गिर रहा है। गुरुवार को गुमला राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के 12 जिलों – रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और कोडरमा – में शीतलहर के आसार हैं। येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में न्यूनतम…
Ranchi : झारखंड शराब घोटाले को लेकर जांच में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब यह सामने आया है कि घोटाला सिर्फ प्लेसमेंट एजेंसियों तक सीमित नहीं था, बल्कि थोक शराब आपूर्ति के स्तर पर भी नियमों को ताक पर रखकर भारी अनियमितताएं की गईं। थोक कारोबार का लाइसेंस लेने वाली कंपनी मेसर्स ओम साईं बिवरेजेज ने उत्पाद विभाग और जेएसबीसीएल (JSBCL) के अधिकारियों को प्रभावित कर देशी और विदेशी शराब की आपूर्ति का काम चुनिंदा कंपनियों को दे दिया। जांच में सामने आया है कि मेसर्स भाटिया वाइंस और छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के शराब…
Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज एक शख्स ने ससुराल पहुंचकर बुलडोजर से तोड़फोड़ कर दी। आरोपी ने घर के बाहर बनी बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से गिरा दिया। घटना गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिंटू मंडल की शादी सिरसिया गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही वह नशे की हालत में पत्नी उर्मिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था। इसी वजह से उर्मिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने…
गौतम अडानी ने युद्धवीरों, किसानों, श्रमिकों और दिव्यांगजनों को किया नमन Navi Mumbai : अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर पहली उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की रक्षा करने वाले युद्धवीरों, एयरपोर्ट के निर्माण में लगे श्रमिकों, देश का पेट भरने वाले किसानों और समाज को प्रेरणा देने वाले दिव्यांगजनों को नमन किया। भारत के नवीनतम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने क्रिसमस के दिन से अपने परिचालन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अक्टूबर को उद्घाटित इस हवाई…
पीरपैंती (भागलपुर)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से पीरपैंती प्रखंड के हरिणकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 400 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक मुरारी पासवान ने किया। इस अवसर पर विधायक मुरारी पासवान ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की पहल से न केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलती है, बल्कि गांवों के समग्र विकास को भी गति मिलती है। कार्यक्रम के दौरान…
चित्रदुर्ग/बेंगलुरु: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-48 पर हिरियूर तालुक के पास एक तेज रफ्तार लॉरी से टकराने के बाद बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें 10 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच हो सकती है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना…

