New Delhi : बांग्लादेश के मयमनसिंह में भीड़ हिंसा का शिकार हुए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की दर्दनाक मौत के बाद उनके परिवार की बदहाली की खबर ने दुनिया भर को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद सोशल मीडिया पर की गई एक भावुक अपील ने मानवता को एक सूत्र में बांध दिया, जिसके चलते भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर और कई अन्य देशों से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद पहुंच रही है। दीपू दास के परिवार की सहायता के लिए बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को एक बैंक खाता खुलवाया। सोशल मीडिया पर लोग…
Author: admin
Ranch : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार अब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसी कड़ी में सोमवार को रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE और NEET कोचिंग संस्थान का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस कोचिंग संस्थान में 300 अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी। यह पहल अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शुरू की गई है।…
Ranchi : झारखंड में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) रांची के अनुसार, मंगलवार से राज्य में कोहरे में कमी आने की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही शीतलहर का असर तेज हो जाएगा। उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कोहरा छंटने के बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं ज्यादा प्रभावी होंगी। अगले चार दिनों तक रांची सहित मेदिनीनगर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जिलों के ग्रामीण…
Dhanbad : धनबाद के किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खेती को आसान, सुरक्षित और अधिक लाभदायक बना रहा है। एआई तकनीक की मदद से अब किसान मौसम पूर्वानुमान, बुआई की सही समय-सारिणी, कीट प्रबंधन, फसल निगरानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पहले से कहीं अधिक तेज, सटीक और स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर पा रहे हैं। खेत से लेकर बाजार तक कृषि सप्लाई चेन को मजबूत करने और जोखिम को कम करने में एआई एक नई कृषि क्रांति के रूप में उभर रहा है। धनबाद के धोखरा क्षेत्र के किसान विनोद रजक बताते हैं कि एआई आधारित प्लेटफॉर्म स्थानीय…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के हिंदपीढ़ी में स्थित “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग संस्थान” का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान परिसर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाया। सीएम ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थी अब उच्चस्तरीय कोचिंग के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं समझेंगे। यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को साझा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन विद्यार्थियों…
सेमारंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। सेमारंग शहर के क्राप्याक टोल एग्जिट के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैरियर से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बस अत्यधिक गति में थी। अचानक चालक का नियंत्रण छूटते ही बस सीधे रोड बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और कई यात्री उसके…
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रात करीब चार बजे एक जंगली जानवर, संभवतः भेड़िया, घर में घुसकर सो रहे तीन वर्षीय मासूम अंशु को उठा ले गया। बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की और पीछे-पीछे दौड़ी भी, लेकिन अंधेरे और भयावह हालात के कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों और जंगल की ओर दौड़े। करीब चार घंटे तक तलाश…
Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। पटना पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अहम जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला एक मिनट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। जांच के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी को आधिकारिक ई-मेल भेजकर यह जानकारी मांगी गई है कि वीडियो पाकिस्तान के किस शहर से अपलोड किया गया था। साथ ही अकाउंट का आईपी एड्रेस और लॉगिन…
Ranchi : झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा डायल 108 एंबुलेंस के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया है कि सेवा में लगातार खामियों के चलते 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही कंपनी सम्मान फाउंडेशन को डिबार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में मरीजों तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हाल ही में रांची रेलवे स्टेशन के बाहर एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल होकर लंबे समय तक तड़पते…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की जमीन पर दशकों से चले आ रहे अवैध निर्माण और प्रशासनिक मिलीभगत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस पूरे मामले की आपराधिक जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से कराने का आदेश दिया है और साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर CBI जांच भी कराई जा सकती है। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने एसीबी को एफआईआर दर्ज कर राजस्व, अंचल, नगर निगम, रेरा और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया। अदालत ने…

