Author: admin

मैसाचुसेट्स। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल के मुकाबले में घाना ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ियों के लगातार प्रयास घाना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने बेअसर साबित हुए। हैरी केन और जूड बेलिंगहम की अगुवाई में इंग्लैंड ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन घाना के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संगठित रक्षा करते हुए कोई भी स्पष्ट गोल करने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड को जीत का सबसे बड़ा अवसर निर्धारित समय के…

Read More

Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले में बेटे की चाह और अंधविश्वास के चलते अपनी आठ वर्षीय इकलौती बेटी की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। छह वर्ष पुराने इस चर्चित मामले में लोहरदगा सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा की अदालत ने आरोपी सुमन नगेशिया को दोषी करार देते हुए मंगलवार को फैसला सुनाया। अदालत ने उसे सश्रम आजीवन कारावास के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। लोक अभियोजक भरत राम के अनुसार, मामला पेशरार थाना क्षेत्र का है। आरोपी सुमन नगेशिया की केवल एक…

Read More

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुमारबाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। पत्नी से हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव का सोमवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब तीन…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा तंत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत कुल 262 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों में 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 वरीय अस्पताल प्रबंधक और 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल…

Read More

नई दिल्ली/रांची। झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात दिवंगत शिबू सोरेन को लोक सेवा एवं जनहित कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह सम्मान प्रदान किया। शिबू सोरेन की ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया। व्हीलचेयर पर मंच तक पहुंचीं रूपी सोरेन को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण प्रदान किया। यह भावुक क्षण न केवल सोरेन परिवार बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव और सम्मान…

Read More

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार सुबह एक महिला अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इंसाफ की मांग को लेकर उठाए गए इस कदम से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही दुर्गा मंदिर के पास की है, जहां सुबह करीब चार बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पति पर दूसरी शादी का आरोप टावर पर चढ़ी महिला गुड्डी देवी ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले दिल्ली-गुरुग्राम में मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात राघोपुर के मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से हुई थी। दोनों…

Read More

Patna : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौट सकें। कई प्रमुख स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों के बीच किया जाएगा। इनमें पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सीवान, बेतिया, सासाराम और आरा…

Read More

Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। पार्टी के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच नेतृत्व को लेकर संघर्ष खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच बागी विधायकों के गुट ने कोलकाता में बैठक कर नई वर्किंग कमेटी का गठन किया और वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया। नोट: यह दावा बागी गुट की ओर से किया गया है। आधिकारिक तौर पर टीएमसी नेतृत्व द्वारा इस बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है। कौन हैं अरूप रॉय? अरूप…

Read More

हज़ारीबाग से रामगढ़ तक लगातार हादसे दे रहे चेतावनी, फिर भी नहीं थम रहा अवैध उत्खनन बड़ा सवाल—कब टूटेगा ‘कोल माफिया’ और प्रशासनिक निष्क्रियता का गठजोड़? Ranchi/ Hazaribagh : झारखंड देश का एक प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य है। राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा में कोयले की बड़ी भूमिका है। लेकिन इसी कोयले ने झारखंड के कई इलाकों में एक समानांतर और खतरनाक अर्थव्यवस्था भी खड़ी कर दी है—अवैध खनन की अर्थव्यवस्था। हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और उत्तरी छोटानागपुर के कई क्षेत्रों में वर्षों से चल रहा अवैध कोयला उत्खनन अब केवल राजस्व हानि का मामला नहीं रह गया…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘स्वस्थ तन-स्वस्थ मन’ का संदेश मुकेश रंजन  Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नीरजा सहाय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कांके में अनुशासित एवं प्रेरणादायी योगाभ्यास एवं योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर योगमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के अनुरूप किया गया। प्रातःकालीन वेला में विद्यालय…

Read More