Kolkata : पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अब तक SIR फॉर्म नहीं भरा है और न ही भरने का इरादा रखती हैं, क्योंकि उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने की आवश्यकता नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने अभी तक SIR फॉर्म नहीं भरा है। मैं ऐसा क्यों करूं? मैं तीन बार केंद्रीय मंत्री रही हूं, सात बार सांसद रही हूं और आपके…
Author: admin
New Delhi : आधुनिक जीवनशैली में तनाव एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनना भले ही आम हो गया है, लेकिन इसका प्रभाव बेहद गंभीर और गहरा माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक समस्याओं का उपचार जांच और दवाओं से संभव है, लेकिन मानसिक समस्याओं को पहचानना और समझना अक्सर कठिन होता है। काम का दबाव, रिश्तों में उलझन, बढ़ती जिम्मेदारियां और अनियमित दिनचर्या तनाव को और बढ़ाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लगातार तनाव मस्तिष्क सहित पूरे शरीर को प्रभावित करता है। इससे याददाश्त कमजोर होने लगती है, नींद पूरी नहीं होती, आंखों का विजन प्रभावित होता…
New Delhi : सर्दियों में त्वचा और बालों की नमी तेजी से कम हो जाती है, जिससे रूखापन, खुजली, झुर्रियां और बाल झड़ने जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में एलोवेरा एक प्राकृतिक उपचार के रूप में बेहद प्रभावी माना जाता है। आयुर्वेद में इसे ‘कुमारिका’ कहा गया है, जिसका अर्थ है— ऐसा पौधा जो सौंदर्य और शरीर दोनों का पोषण करता है। एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह शरीर में बढ़े पित्त और रक्त दोष को शांत करता है। इसके उपयोग से त्वचा में ठंडक, नमी और नई चमक आती है, जबकि बालों की जड़ों…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा में आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को असम में रह रहे आदिवासी समुदाय की विभिन्न समस्याओं एवं उनकी सामाजिक–आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने कहा कि असम सरकार की उदासीनता के कारण आदिवासी समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है और उन्हें कई स्तरों पर उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार असम में रह रहे आदिवासी समुदाय के अधिकार, पहचान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए…
Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला, ओडिशा में हुए 4,000 किलोग्राम विस्फोटक लूटकांड की जांच में बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने बताया कि झारखंड और ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक लूटे थे। एनआईए ने इस मामले में 11 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में झारखंड के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल के साथ जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन के…
Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण सुबह और देर शाम के समय भारी ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और घने कुहासे का अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है। 13 दिसंबर से राज्य के अधिकांश जिलों में घना कुहासा छाने का अनुमान है, जिसका असर सुबह से लेकर लगभग 11 बजे तक बना…
Ranchi : झारखंड में छात्रों की छात्रवृत्ति रुके होने को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। जेएलकेएम विधायक टाइगर जयराम महतो ने राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार के पास मईयां सम्मान योजना के लिए धन उपलब्ध है, तो छात्रों की स्कॉलरशिप रोकने का क्या औचित्य है? जयराम महतो ने यहां तक कह दिया कि उन्हें मिलने वाला सरकारी आवास नीलाम कर दिया जाए और उससे प्राप्त पूरी राशि छात्रों में छात्रवृत्ति के रूप में बांट दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, और छात्रों का हक रोका जाना किसी भी परिस्थिति…
New Delhi : महानगरों में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा ने लोगों को स्वस्थ वातावरण की खोज में मजबूर कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और नोएडा जैसे शहरों में अब रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है—जहाँ डेवलपर्स केवल घर नहीं, बल्कि “साफ और नियंत्रित हवा” का नया लग्जरी पैकेज बेच रहे हैं। लग्जरी प्रॉपर्टीज़ का नया मानक अब महंगे इंटीरियर या स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि बेहतर AQI बन चुका है। कई बिल्डर ऐसे स्मार्ट-टेक्नोलॉजी युक्त घर पेश कर रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फ्लैट के भीतर की हवा पहाड़ों जैसी शुद्ध…
New Delhi : आयुर्वेद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गलत खाद्य संयोजन, यानी विरुद्धाहार, पेट संबंधी गंभीर विकारों का कारण बन सकता है। लंबे समय तक ऐसे खान-पान का पालन करने से शरीर में वात, पित्त और कफ का असंतुलन बढ़ता है, जिससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार दूध का सेवन खट्टे फलों के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि खट्टे पदार्थों में मौजूद एसिड दूध के कैल्शियम और प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया कर पेट दर्द और गैस जैसी समस्याएँ उत्पन्न करता है। दूध को मछली, पुदीना, नमकयुक्त खाद्य पदार्थ, तली-भुनी चीजें, लहसुन, प्याज और…
Hazaribagh : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जिले के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित अंसार नगर में दंत चिकित्सक डॉ. जमिल के आवास पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह तड़के ही घर पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। टीम के साथ 20 से अधिक CRPF जवान, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे, सुरक्षा घेरा बनाकर कार्रवाई में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी टेरर फंडिंग और संभावित आतंकी नेटवर्क की जांच से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय…

