Ranchi/ New Delhi : झारखंड में बहुचर्चित भूमि घोटाले के आरोपी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में ACB ने दिल्ली में बड़ा एक्शन लिया।मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे, एसीबी की टीम ने वसंत विहार स्थित केंद्र सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के सरकारी आवास पर छापेमारी की। छापेमारी से कुछ मिनट पहले ही स्निग्धा सिंह वहां से निकल गई, जबकि टीम ने उनके बेटे सनत कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। 🔹 डिजिटल निगरानी से…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड विधानसभा में सिद्धो–कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) के निदेशक मंडल की चौथी बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रशिक्षण एवं विपणन तंत्र को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में कृषि और वनोपज क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल का मूल्य समय पर मिलने से किसान…
पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में बुधवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की स्थानीय इकाई ने जेनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और गगनभेदी नारों के साथ अपनी मांगों को मजबूती से रखा। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, जिससे कुछ समय के लिए प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक, मेघाहातुबुरु को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को विपक्ष ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन दोनों संस्थानों के संचालन, नियमन और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि कैबिनेट निगरानी विभाग द्वारा झारखंड भवन में केवल विधायकों के सगे संबंधियों को ठहरने की अनुमति देना न तो व्यावहारिक है और न ही तर्कसंगत। उन्होंने इस निर्णय को तत्काल…
Washington : वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक चौंकाने वाला विमान हादसा सामने आया है। यहां इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान सड़क पर चलती एक कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार चला रही एक महिला घायल हो गई, जबकि विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह हादसा फ्लोरिडा के मेरिट आईलैंड के पास आई-95 हाईवे पर मील मार्कर 201 के आसपास सोमवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का विमान तकनीकी खराबी के चलते अचानक हवा में पावर खो बैठा। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के अनुसार, विमान…
Health News : र्दे की पथरी एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, जो आज युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को प्रभावित कर रही है। शुरुआती अवस्था में दवाओं से इसका इलाज संभव होता है, लेकिन कई मामलों में पथरी का आकार बढ़ने पर सर्जरी की जरूरत पड़ जाती है। आयुर्वेद इस समस्या को केवल किडनी की बीमारी नहीं, बल्कि शरीर में वात, पित्त और कफ तीनों दोषों के असंतुलन से जोड़कर देखता है। आयुर्वेद में गुर्दे की पथरी को “अश्मरी रोग” कहा गया है, जिसका अर्थ शरीर के अंदर कठोर संरचना का बनना है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के…
New Delhi : ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। आंखों में रूखापन, खुजली, जलन, लालिमा और भारीपन जैसी परेशानियां इस मौसम में अधिक देखने को मिलती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ठंडी हवाएं, बढ़ता प्रदूषण, लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल और अपर्याप्त नींद आंखों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक तरीकों से आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी माना गया है। आयुर्वेद में आंखों को शरीर की आंतरिक स्थिति का दर्पण कहा गया है। शरीर में पित्त दोष की वृद्धि, कमजोर पाचन, तनाव और असंतुलित आहार…
Kolkata : तृणमूल कांग्रेस से हाल ही में निलंबित किए गए मुरशिदाबाद के प्रभावशाली विधायक हुमायूं कबीर ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद वह राज्य की राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाएंगे और उनके समर्थन के बिना किसी भी दल के लिए सरकार बनाना संभव नहीं होगा। मंगलवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि 294 सदस्यीय विधानसभा में न तो तृणमूल कांग्रेस और न ही भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा 148 तक पहुंच पाएगी। उन्होंने दावा…
New Delhi : सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। सरकार द्वारा संचालित होने के कारण इस योजना में निवेश पूरी तरह जोखिम-मुक्त माना जाता है और इस पर आकर्षक ब्याज भी दिया जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम के जरिए रोजाना सिर्फ 333 रुपये की छोटी बचत से लंबी अवधि में ₹17 लाख से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है। 6.7% ब्याज के साथ सुरक्षित निवेश Post Office RD Scheme में फिलहाल निवेश पर 6.7% वार्षिक…
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति बनी रहती है। लेकिन जब मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं, तो जीवन में धीरे-धीरे नकारात्मक परिवर्तन दिखने लगते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो मां लक्ष्मी की नाराजगी की ओर इशारा करते हैं। सोना-चांदी का बार-बार खोना वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बार-बार सोने या चांदी से जुड़ी वस्तुएं खो रही हैं, तो यह…
