Author: दिनेश ओरांव

New Delhi : देश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। करीब 10 राज्यों में ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे और तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले 24 घंटे तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। वहीं, 9 और 10 दिसंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में गरज…

Read More

New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देश एक बार फिर नए चुनावी दौर में प्रवेश करने जा रहा है। वर्ष 2026 में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इन राज्यों में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनावी तैयारियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दल अपनी रणनीतियां मजबूत करने में जुट गए हैं। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जहां चुनाव जातीय समीकरण, विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित रहते हैं। केरल…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में इस वर्ष पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय शिवभक्तों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तिलकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। इस दौरान शिवभक्त पहाड़ी बाबा को नेगचार अर्पित कर तिलक चढ़ाएंगे और विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलकोत्सव भगवान शिव के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर होता है, जिसमें भक्त अपनी…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2024 बैच के परीक्षामान अधिकारी अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू और साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण अनुभव और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत की। मौके पर झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक अखिलेश कुमार झा और पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, 77वीं आरआर बैच के ये तीनों IPS अधिकारी 23 नवंबर 2025 को झारखंड कैडर में अपने कर्तव्यों का योगदान देना शुरू कर चुके हैं। इस…

Read More

Ranchi : विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, चल रही गतिविधियों और उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक ‘शिक्षा, समाज और राजनीति’ भेंट की। इसके साथ ही हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन की खूब प्रशंसा की और कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े मंच…

Read More

Ranchi : झारखंड में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे जा सकता है। इससे राज्य भर में कनकनी और घोर ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके कारण एक निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। इस सिस्टम से पैदा हुई पछुआ हवाएं बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। इन हवाओं के साथ उत्तर भारत की…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 33 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन्हीं प्रस्तावों में सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार अब 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद करेगी। इस दर में राज्य सरकार का 100 रुपये प्रति क्विंटल विशेष बोनस भी शामिल है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025–26 तथा आगे के वर्षों के लिए झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना को मंजूरी दी गई है। धान खरीद के लिए कुल 48.60 करोड़ रुपये के…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग की समीक्षा को लेकर सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य निदेशक शशि रंजन ने अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 13 दिसंबर 2025 तक हर हाल में निर्धारित विद्यालयों का निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि जिलों में ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाए जो स्वच्छता, हरियाली और नवाचार के मामले में अन्य स्कूलों के लिए उदाहरण बन सकें। उन्होंने चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी रखने और जिला स्तर…

Read More

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चे के इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म की यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुटुकदाग में हुई है। आरोपी की पहचान संजय कुमार, निवासी रबदा, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रूप में की गई है, जो गांव में एक…

Read More

Sri Nagar : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जेहनपोरा क्षेत्र में पुरातत्वविदों को एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। यहां लगभग 2,000 वर्ष पुरानी कुषाणकालीन बौद्ध बस्ती के अवशेष खोजे गए हैं। यह खोज कश्मीर की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को समझने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह उत्खनन कार्य अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के मध्य एशियाई अध्ययन विभाग के संयुक्त सहयोग से पिछले पांच महीनों से किया जा रहा है। खुदाई का नेतृत्व कर रहे उत्खनन सहायक जावेद मंटो ने बताया कि अब तक तीन प्राचीन स्तूप, कई संरचनात्मक…

Read More