Panipat : हरियाणा के पानीपत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार की महिला पूनम को चार मासूम बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूनम सुंदर बच्चों से ईर्ष्या महसूस करती थी और मन में यह विकृत सोच पनप चुकी थी कि परिवार में उससे अधिक सुंदर, प्यारा या आकर्षक कोई बच्चा नहीं होना चाहिए। इसी मानसिक स्थिति ने उसे लगातार चार नाबालिग बच्चों की जान लेने पर मजबूर कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पूनम ने अलग-अलग जगहों पर और अलग-अलग वर्षों में…
Author: दिनेश ओरांव
New Delhi : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत पूरे सम्मान और परंपरा के साथ किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं प्रांगण में पहुंचकर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई, जो भारत की सर्वोच्च सैन्य परंपरा का प्रतीक है। साथ ही, तीनों सेनाओं के संयुक्त दल ने पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। औपचारिक स्वागत के बाद व्लादिमीर पुतिन राजघाट रवाना हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 वर्षों की रणनीतिक…
New Delhi : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25% पर आ गया है। हालांकि लगातार तीसरी बार बैठक में ऐसी स्थिति रही कि लोन धारकों को EMI में कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि ब्याज दरों में बड़े बदलाव की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि देश इस समय एक “गोल्डीलॉक्स पीरियड” से गुजर रहा है — यानी महंगाई घट रही है और आर्थिक विकास तेजी से आगे बढ़ रहा…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिणाम जारी होने पर बधाई दी है। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रिजल्ट और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि जब इरादे नेक हों, तो हर काम बेहतर तरीके से होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। अगर अदालत का फैसला पहले आ जाता, तो राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उस आदेश को चुनौती देने के लिए दाखिल की गई थी, जिसमें रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने ट्रायल कोर्ट को यह आदेश दिया कि 12 दिसंबर को निर्धारित सुनवाई को अगली सूचना तक स्थगित रखा जाए। यह मामला न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की पीठ में सुना गया। मुख्यमंत्री सोरेन की…
New Delhi : भागदौड़ भरी जीवनशैली में रेडिमेड और पैकेज्ड फूड लोगों के लिए आसान विकल्प बनता जा रहा है, लेकिन सुविधा के इस पीछे छिपा खतरा सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कैन, पैकेट, कंटेनर, बोतल या डिब्बे में मिलने वाले खाद्य पदार्थ लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के प्रिज़र्वेटिव और केमिकल से तैयार किए जाते हैं। पास्ता, नूडल्स, डेयरी उत्पाद, शिशु आहार, स्नैक्स और फ्रोज़न फूड जैसे आइटम इसी श्रेणी में आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इनका नियमित सेवन लिवर, किडनी और प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अमेरिकी खाद्य एवं…
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी नेवी असाधारण साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, वैश्विक व्यापार मार्गों की संरक्षा और देश की आर्थिक सुरक्षा में नौसेना के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—“भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी नेवी असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का दूसरा नाम है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और समुद्री हितों को सुरक्षित रखते हैं।”…
Palamu : पंडवा अंचल में संचालित फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड पर अवैध कोयला खनन और बिना रैयतों से भूमि खरीदे माइनिंग गतिविधियां चलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। अब इन आरोपों की पुष्टि अंचल अधिकारी (सीओ) की आधिकारिक रिपोर्ट में भी हो गई है। सीओ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि कंपनी ने करीब 14 एकड़ भूमि में न केवल अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया बल्कि खनन किए गए कोयले का अवैध भंडारण भी किया। यह पूरा कार्य बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया गया बताया गया है। फेयर माइंस को पंडवा क्षेत्र में…
East Singhbhum : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे सरकार गिरने संबंधी दावों को “साजिश और अफवाह” बताया।विश्व दिव्यांगता दिवस पर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव उन पर असर नहीं डाल पाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा भ्रामक कथाएं गढ़ रही है। “सीएम दिल्ली गए तो अफवाहों का बाज़ार…
New Delhi : कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई जनरेटेड वीडियो ने राष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चाय परोसते और केतली लिए हुए दिखाया गया है। भाजपा ने इसे पीएम की गरीब और ओबीसी पृष्ठभूमि का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। यह घटना 2014 लोकसभा चुनाव की याद दिलाती है, जब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी के चाय बेचने वाले अतीत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “अगर नरेंद्र मोदी चाहें तो कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में…
