New Delhi : सर्दियों के मौसम में रोज सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है और यह कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है। अलसी को ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स का समृद्ध स्रोत कहा जाता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अलसी का नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और मौसमी संक्रमणों से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक होता…
Author: दिनेश ओरांव
Khunti : खूंटी जिले के ग्रामीण और जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के हमलों से आम ग्रामीण दहशत में हैं। ताजा मामला रनिया थाना क्षेत्र का है, जहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। रनिया थाना अंतर्गत डिगरी डाहू टोली गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 60 वर्षीय महिला मरियम कोंगाड़ी पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और भय का माहौल है।…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी समन अवमानना मामले में रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने दो बेल बॉन्ड—प्रत्येक 7,000 रुपये—जमा किए। इसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता (AG) राजीव रंजन भी मौजूद रहे।इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर बेल बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने 4 दिसंबर को अंतरिम आदेश समाप्त करते…
Indore : दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में इंदौर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) क्षिप्रा पटेल की अदालत ने आरोपी दिनेश (38), निवासी ग्राम करिददा बाग, जिला धार को दोषी करार देते हुए चार बार उम्रकैद और अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की तीन धाराओं तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) में एक-एक बार उम्रकैद की सजा दी। इसके अलावा अपहरण की धारा 366 के तहत…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2 दिसंबर को रोहिंग्या मुसलमानों के कानूनी और मानवीय दर्जे को लेकर की गई टिप्पणी पर न्यायिक और कानूनी हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और ‘कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स’ से जुड़े सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखकर इस टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी अमानवीय होने के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 21, जो जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है, उसके मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। हस्ताक्षरकर्ताओं के अनुसार, संवैधानिक अदालत से…
New Delhi : देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में लगातार हो रही रद्दीकरण और भारी शेड्यूल गड़बड़ी के बीच केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) से जुड़े नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर रोक लगा दी है। साथ ही, इंडिगो संकट की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। मंत्रालय का कहना है कि यह निर्णय यात्री सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना लिया गया है। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों, छात्रों और उन…
New Delhi : बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और असंतुलित खान-पान आज लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहे हैं। फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण शरीर में विटामिन की कमी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर समय-समय पर चेतावनी के संकेत देता है, लेकिन लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती हैं। बार-बार होंठ फटना या मुंह के कोनों में दर्दनाक दरारें पड़ना सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि यह विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति…
Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार एक “शांति पुरस्कार” मिल ही गया। विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा (FIFA) ने अपने नए शुरू किए गए ‘फीफा पीस प्राइज’ से राष्ट्रपति ट्रंप को सम्मानित किया है। खास बात यह रही कि मंच पर पुरस्कार मिलते ही ट्रंप ने खुद ही मेडल उठाकर अपने गले में डाल लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह नया शांति पुरस्कार खेल से इतर वैश्विक शांति और एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है और ट्रंप इसके पहले विजेता बने हैं। कार्यक्रम के दौरान…
Ranchi : तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8–9 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा। दोनों नेताओं के बीच झारखंड और तेलंगाना के बीच आपसी सहयोग, विकास और संभावित साझेदारियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे।
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज शुभारंभ हुआ। सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से स्पीकर कक्ष में मुलाकात कर उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत के लिए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा तथा झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार मौजूद रहे। शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सरकार व विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावनाएँ हैं। सदन में राज्यहित…
