Author: दिनेश ओरांव

West Singhbhum: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिला बार भवन और चांडिल अनुमंडल बार भवन का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं की सुविधा और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से न्याय प्रक्रिया…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक नेमरा से रांची तक स्मृति पदयात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य गुरुजी के समाज सुधार, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और उनके त्याग एवं समर्पण को याद करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की…

Read More

Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचकर 218वें उर्स के अवसर पर चादरपोशी की। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने दरगाह में चादर अर्पित कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, प्रगति और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने आए हैं। आज मैंने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि की…

Read More

Ranchi : सोमवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक के विकास में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट से संबंधित वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रतिनिधिमंडल में टाटा मोटर्स के ग्लोबल हेड – गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुषांत चंद्रकांत नाईक, ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह, टाटा कमिंस के प्लांट हेड अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्नि जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों के साथ ही पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार 16 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भागों कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना…

Read More

Ranchi : मध्य प्रदेश के इंदौर से 17 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि झारखंड में अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पहले चरण में…

Read More

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के काश और बंशी खुर्द जंगलों के बीच हुई, जिसमें टीएसपीसी का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। मुखदेव पर सरकार द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित किया गया था। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। बताया…

Read More

Kathmandu : नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्की, जो एक सम्मानित पूर्व प्रधान न्यायाधीश हैं, को देश के इस महत्वपूर्ण संक्रमण काल में नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है। उनका यह कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब नेपाल गंभीर राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे देश को…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की और 11 सितंबर से चल रहे पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी,…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। सदस्यों ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों व कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की भी जानकारी…

Read More