Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कार्यों को बाधित करने के लिए केंद्र संविधानिक संस्थाओं और कानून का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कानून इनके जेब में है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, जिन्हें केंद्र लगातार घेरने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़े और किसानों के हित में मजबूती से काम करती रहेगी। “सिर्फ दिखावा, असल में और ही एजेंडा” सीएम…
Author: दिनेश ओरांव
Bihar News : पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादियो के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने के खुफिया इनपुट के बाद पूरे जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है।नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रो के साथ ही जिला के सभी थाना क्षेत्र में वाहनो की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस गए हैं और वे किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।उन्होने इन संदिग्धों की पहचान के लिए उनके स्केच…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इनमें शामिल हैं – जिला पुलिस बल गुमला के स्वर्गीय कांस्टेबल अजीत कुमार, जिला पुलिस बल सरायकेला के स्वर्गीय आरक्षी अनिल कुमार झा, तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जामताड़ा जिला के शिक्षक स्वर्गीय सुशील कुमार मरांडी। मुख्यमंत्री ने कहा, “सेवा के दौरान दुर्घटना में दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्हें उनका पूरा अधिकार सम्मानपूर्वक दिया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि…
चमचमाते घरों के बीच अक्सर छुपा खतरा रहता है—कॉकरोच। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका जेल-आधारित चारा है। ये जेल कॉकरोच को आकर्षित कर घोंसले में ही खत्म कर देते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी नष्ट हो जाती है। इनका असर करीब 45 दिनों तक रहता है और यह साफ-सुथरा उपाय माना जाता है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में विशेषज्ञ वैज्ञानिक कीट नियंत्रण यानी इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट (IPM) की सलाह देते हैं, जो कॉकरोच के व्यवहार और जीवन चक्र को निशाना बनाकर लंबे समय तक राहत देता है। बाजार में उपलब्ध स्प्रे…
Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि आग मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से लगी, जिसकी चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई और आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारी तुरंत सक्रिय हुए और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग को सूचना…
Ranchi : झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को पांच महत्वपूर्ण बिल पारित किए, जिनमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 प्रमुख है। इस बिल के तहत अब राज्य के मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी), प्रो-वीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति का अधिकार मिलेगा। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति का फैसला भी राज्य सरकार करेगी। विश्वविद्यालय की सीनेट की अध्यक्षता प्रो-वीसी या उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री करेंगे, जो साल में दो बार बैठक करेगा। झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक 2025 के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में मनमानी फीस पर रोक लगेगी। फीस…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के हितों, खनन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार वापस करे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा की…
Burdman : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बर्धमान दौरे से ठीक पहले पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बर्धमान जिले के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) देवाशीष कुमार दे को निलंबित कर पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है, हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल बर्धमान म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला शासक आयेशा रानी ए., पुलिस अधीक्षक सायक दास और अन्य अधिकारी पहुंचे थे। इस…
मुकेश रंजन Ranchi : रांची के बुढमू प्रखंड के चैनगढ़ा गाँव के बंदर मुता टोली में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ सड़क न होने के कारण उसके माता-पिता उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए। नवजात के माता-पिता, मनोज मुंडा और बबीता देवी, दुर्गम रास्ते पर पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी बच्ची ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा साबित हुई। इस त्रासदी ने पूरे गाँव को गम और गुस्से में डुबो दिया है। 2011 में इस गाँव में बिजली पहुँची, लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी, ग्रामीण अभी भी…
Patna : राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे और भादो अमावस्या के मौके पर फतुहा में गंगा स्नान कर लौट रहे…
