Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता समझाते हुए कहा, “तनाव से मुक्ति और आत्म-नियंत्रण ही नशे से दूर रहने का प्रभावी उपाय है।” कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक ब्रह्माकुमारी इंदु बहन ने वर्तमान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि, “आज के युवाओं को आत्म-संयम और मानसिक संतुलन की आवश्यकता है, जिसके लिए राजयोग मेडिटेशन एक प्रभावी माध्यम…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाना चाहिए। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह केवल राजनीतिक मांग नहीं है, बल्कि झारखंड की जनता की भावना है। सदन के सदस्यों ने उस भावना को आवाज दी है। इस पर सदन गंभीरता से विचार करेगा।” इससे पहले…
Ranchi : झारखंड के किसान अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं। साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लालच देकर डेयरी किसानों से ठगी की कोशिश कर रहे हैं। जिला गव्य विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, ठग खुद को झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव मनोरंजन कुमार बताकर किसानों से संपर्क कर रहे थे। वे किसानों से यह कहते थे कि योजना की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन लाभ पाने के लिए पहले भुगतान करना होगा। जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सास्वत ने…
East Singhbhum : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में उस समय सनसनी फैल गई जब चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। बुधवार की रात रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद अपने कमरे में चले गए। जब तक पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची, तब तक रोहन ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया था। कमरे के आईने पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का संदर्भ देते हुए “सॉरी मोटो” लिखा…
East Singhbhum : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “दिशोम गुरु और मेरे पिता शिबू सोरेन के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास सोरेन का यूं चले जाना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। यह…
Varanasi : काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तऋषि आरती के दौरान एक अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर के स्वर्ण शिखर पर सफेद उल्लू का बैठना भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कई श्रद्धालुओं ने सफेद उल्लू की तस्वीरें साझा की हैं। भक्तों के अनुसार, अधिवक्ता रविन्द्र तिवारी बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से यह सफेद उल्लू रोजाना सप्तऋषि आरती के समय मंदिर में आता है, स्वर्ण शिखर पर बैठता है और आरती समाप्त होने के बाद उड़ जाता है। श्रद्धालु मानते हैं…
Bhiwani : महिला अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में हरियाणा सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। सरकार ने भिवानी एसपी का तबादला करने के साथ थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मनीषा 11 अगस्त को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। 13 अगस्त को उनका शव सिंघानी गांव के खेतों में मिला। 14 अगस्त को हुए पोस्टमार्टम में गला कटने की पुष्टि हुई, हालांकि रेप नहीं हुआ। तब से परिवार और ग्रामीण धरने…
Ramgarh : अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने सोमवार की रात रजरप्पा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कोयला लदे पांच हाईवा ट्रक पकड़े गए। इस दौरान तस्करों ने टीम पर हमला भी किया। छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जब टीम ने गाड़ियों को रोका तो दो चालक सड़क पर कोयला गिराकर फरार हो गए, जबकि बाकी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया। सभी वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जंगल से मिला अवैध कोयले का भंडार कार्रवाई के दौरान टीम…
Washington : अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने 6,000 से अधिक छात्र वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर मामलों में वीजा धारकों ने कानून तोड़ा या निर्धारित समय से अधिक ठहरे, जबकि करीब 200–300 मामलों में उन्हें आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, लगभग 4,000 वीजा अपराधों के कारण रद्द किए गए, जिनमें सबसे ज्यादा मामले हमले से जुड़े थे। इसके अलावा शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाना तथा चोरी जैसे अपराध भी शामिल हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है…
New York : न्यूयॉर्क शहर के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के झगड़े के बाद हुई गोलीबारी में 19 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस घटना में कई बंदूकधारियों ने दर्जनों गोलियां चलाईं। इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। एबीसी न्यूज के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लगभग चार बंदूकधारियों ने नाइट क्लब के अंदर गोलीबारी की। बंदूकधारी शॉर्प शूटर बताए गए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस फुटेज की…
